Pithoragarh: 60 लाख की धोखाधड़ी करने वाला अभियुक्त नोएडा से गिरफ्तार

Please Share
दीपक जोशी की रिपोर्ट;
पिथौरागढ़ (Pithoragarh): पिथौरागढ़ पुलिस से जानकारी प्राप्त हुई कि वादी सुन्दर सिंह बोनाल, निवासी धनौड़ा जाजरदेवल, ने थाना जाजरदेवल में तहरीर दी कि, चन्द्र प्रकाश पुनेठा द्वारा वादी को सिमलगैर बाजार में मातृछाया आभूषण प्राइवेट लिमिटेड नाम से सोने चांदी का व्यवसाय में पार्टनरसिप करने के लिये प्रस्ताव रखा गया, जिस हेतु वादी से धोखाधड़ी कर कुल 60 लाख रू लेकर फरार हो गया।
तहरीर के आधार पर अभियुक्त चन्द्र प्रकाश पुनेठा के विरूद्ध थाना जाजरदेवल में धारा 420/406/504/506 व 3 औद्यौगिक विवाद अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था। थानाध्यक्ष जाजरदेवल हेम पन्त के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गयी। टीम द्वारा सर्विलांस की मदद से तलाश करते हुए अभियुक्त को दिनांक 12.09.2021 को नोएडा से गिरप्तार किया गया तथा न्यायालय में पेश किया गया।

Pithoragarh: 60 लाख की धोखाधड़ी करने वाला अभियुक्त नोएडा से गिरफ्तार 2 Hindi News Bharat »

अभियुक्त चन्द्र प्रकाश पुनेठा पुत्र स्व. सदानन्द पुनेठा नि. 512 A3 टावर-513 फ्लोर ACE GOLF SHIRE सैक्टर 150 नोएडा जिला गौतम्बुद्ध नगर का रहना वाला है। गिरफ्तारी टीम में पुलिस SO हेम चन्द्र पन्त, उप निरीक्षक प्रियांशु जोशी, कांस्टेबल संजीत कुमार, कांस्टेबल सुरेश सिंह व कांस्टेबल राजकुमार सर्विलांस से शामिल थे

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like