VIDEO Uttarakhand: कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने व्यक्त की मन की पीड़ा, कहा – कांग्रेस पार्टी में मेरे साथ नही हुआ न्याय

Please Share
हरिद्वार: कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने एक बार फिर अपने मन की पीड़ा व्यक्त की है। कल हरिद्वार पहुँचे किशोर उपाध्याय ने कांग्रेस में उनके साथ न्याय न होने की पीड़ा व्यक्त की है। किशोर उपाध्याय के अनुसार उत्तराखंड में कांग्रेस को स्थापित करने में जितना पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का योगदान है, तो दस बीस प्रतिशत योगदान कांग्रेस को स्थापित करने में उनका भी है। मगर बावजूद इसके, आज तक उनके साथ न्याय नही हुआ। राज्य स्थापित होने के बाद से आज तक उनकी उपेक्षा कांग्रेस पार्टी में की जा रही है।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय का कहना है कि “अमेठी में जब वो राजीव गांधी के चुनाव इंचार्ज थे, तब वो भारी मतों से जीते थे। उसके बाद राजीव गांधी ने उन्हें वही से चुनाव लड़ने का आग्रह भी किया। उन्होंने उनके आग्रह का आदर करते हुए पहाड़ क्षेत्र का विकास करना उचित समझा। लेकिन कांग्रेस ने उत्तराखंड में उनके साथ न्याय नहीं किया। 2002 में कांग्रेस सरकार में उन्हें मंत्री होना चाहिए था लकिन वह लाभ उन्हें नहीं मिला। पहले ही संगठन में बड़ा पद मिल जाना चाहिए था वो नही मिला। यहाँ तक कि राज्यसभा जाने तक में भी उनके साथ भेदभाव किया गया।”
वही मन की पीड़ा व्यक्त करने के बावजूद किशोर उपाध्याय ने यह भी कहा कि “आज वो जो भी है वह कांग्रेस पार्टी की ही देन है। वो कांग्रेस के सच्चे सिपाही हैं और उत्तराखंड में कांग्रेस को मजबूत करने का काम करेंगे।”

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like