VIDEO: अरविंद केजरीवाल की बड़ी सौगात, युवाओं को रोजगार गारंटी, हर घर मिलेगा रोजगार; 6 महीने के भीतर 1 लाख सरकारी नौकरी-अरविंद केजरीवाल

Please Share
हल्द्वानी: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज हल्द्वानी पहुंचे। यह उनका उत्तराखंड का तीसरा दौरा था। पिछले दो दौरों के दौरान वो राजधानी देहरादून आए थे जहां उन्होंने कई जनहित की घोषणाएं की। इस बार उन्होंने उत्तराखंड के कुमाऊं में अपना दौरा रखा जहां उन्होंने एक पत्रकार वार्ता के दौरान उत्तराखंड के बेरोजगार युवकों को सत्ता में आते ही रोजगार की गारंटी दी। इस दौरान उन्होंने रोजगार के मुद्दे पर प्रदेश के युवाओं को बड़ी सौगात देते हुए बड़ी घोषणाएं की।
उन्होंने पत्रकार वार्ता शुरू करते ही सबसे पहले देवभूमि की जनता को दंडवत प्रणाम किया और चारधाम यात्रा खोले जाने पर बधाई दी। उन्होंने जनता से वादा करते हुए कहा की वो और कर्नल कोठियाल मिलकर, 21 साल की दुर्दशा को 21 महीने में सुधार कर उत्तराखंड नव निर्माण का सपना साकार करेंगे। उसके बाद प्रेस वार्ता में उन्होंने मीडिया के माध्यम से उत्तराखंड में बेरोजगार युवकों के लिए अपने रोजगार देने की गारंटी अपनी बात रखी।
1.प्रदेश के हर युवा को रोजगार देना आप की प्राथमिकता होगा। रोजगार मिलने तक 5 हजार, हर परिवार से एक बेरोजगार को मासिक भत्ता दिया जाएगा।
2. सरकारी और प्राइवेट सैक्टर में 80 प्रतिशत रोजगार स्थानीय उत्तराखंड के लोगों के लिए दिए जायेंगे।
3.सरकार बनने के 6 महीनों के भीतर एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी।
4. रोजगार पंजीयन के लिए हमारी सरकार जॉब पोर्टल संचालित करेगी, जिसमें जॉब देने और जॉब लेने वालों को आपस में जोड़ा जाएगा और उनको रोजगार मुहैया कराया जाएगा।
5. रोजगार को बढ़ावा देने और पलायन रोकने के लिए अलग से मंत्रालय बनाया जायेगा।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उत्तराखंड में पर्यटन के कई विकल्प हैं। इन पर बेहतर ढंग से काम होगा, जिससे रोजगार और राजस्व बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि राज्य की सबसे बड़ी दिक्कत पलायन है, जिसकी वजह से यहां रोजगार के पर्याप्त अवसर न होना है। उन्होंने कहा कि देवभूमि में लगातार कर्जा बढ़ रहा है। सरकार हजारों करोड़ों के राजस्व को लूट रही है, यदि दिल्ली की तरह इस रकम को विकास में खर्चा जाएं तो देवभूमि की तस्वीर बदल जायेगी। उन्होंने कैग 2019 की रिपोर्ट का उदाहरण देते हुए बताया कि दिल्ली सरकार मुनाफे का बजट पेश कर रही है। केजरीवाल ने कहा कि जो फ्लाईओवर सवा तीन सौ करोड़ में बनना था, हमने उसे दिल्ली के भीतर 200 करोड़ लागत से कम समय में बनाया। ऐसा भ्रष्टाचार रहित कामकाज आप सरकार में ही संभव है। मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कर्नल कोठियाल साफ आदमी हैं, तभी उन्हें मुख्यमंत्री का प्रत्याशी घोषित किया गया है। उन्होंने यूथ फाउंडेशन के जरिए हजारों युवाओं को सेना, पुलिस और अर्धसैनिक बलों में नौकरी के लिए प्रेरित किया। आप मे शामिल होकर वह और भी मजबूत महसूस कर रहे हैं ऐसे में उत्तराखंड नव निर्माण का सपना संभव होगा।
उन्होंने कहा दोनों पार्टियों में कई ऐसे अच्छे लोग हैं जो उत्तराखंड का विकास चाहते हैं, योग्य होकर भी दूसरी पार्टियों में असहज महसूस कर रहे हैं, ऐसे साफ छवि के लोगों के लिए आम आदमी पार्टी के दरवाजे खुले हैं। उन्होंने कर्नल कोठियाल को एक बार मुख्यमंत्री बनाने की जनता से अपील करते हुए उत्तराखंड को भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश बनाने का वादा किया है।उन्होंने कहा, इस बार उत्तराखंड के लोग कमाल कर सकते हैं। सब लोगों को रोजगार मिलेगा। इसके लिए मैंने और कर्नल कोठियाल ने प्लानिंग कर ली है।
प्रेस वार्ता के बाद अरविंद केजरीवाल तिरंगा संकल्प यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने खुद तिरंगा की अगुवाई करते हुए तिरंगा लहराया और प्रदेश पदाधिकारियों के साथ तिरंगा लहराते, खुले वाहन पर रोड शो किया। इस दौरान हजारों लोगों का जनसैलाब हल्द्वानी की सड़कों पर उतर गया था। हर जगह लोग पूरे जोश के साथ तिरंगा लिए अरविंद केजरीवाल के साथ इस यात्रा में शामिल हुए। अरविंद केजरीवाल भी एक हाथ में माइक और एक हाथ में तिरंगा लिए लोगों का जोश बढ़ाते रहे। इस दौरान खुद अरविंद केजरीवाल और भीड़ ने भारत माता की जय के नारों से पूरे माहौल को देशभक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर यात्रा में शामिल हुए लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि तिरंगा देखकर कुछ कुछ होता है, दिल की धड़कन बढ़ जाती है। केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी दूसरी पार्टियों की तरह नही है। हम मर मिट जायेंगे लेकिन तिरंगा झुकने नहीं देंगे।
इसके बाद यात्रा में शामिल हुए लोगों का अरविंद केजरीवाल ने तहे दिल से धन्यवाद करते हुए तिरंगा यात्रा का समापन किया।
कर्नल कोठियाल ने कहा कि उत्तराखंड का पानी और यहां की जवानी यहां के काम नहीं आ रही है। यहां के परिवारों की यही समस्या है कि उनका बेटा बड़े होकर क्या करेगा। यहां का युवा फुर्तीला और जोशीला है। हमने यूथ फाउंडेशन के माध्यम से युवाओं के लिए जो किया वह सभी जानते हैं। हालत यह है कि 25 हजार देकर मुझे 8 हजार की नौकरी मिल सकी। हमे पूरी उम्मीद है युवा आप को देकर उत्तराखंड का नवनिर्माण करेगा। उन्होंने युवाओं से ज्यादा से ज्यादा रोजगार देने का वादा भी किया।
आज जैसे ही अरविंद केजरीवाल ने उत्तराखंड के युवाओं के लिए हर घर रोजगार की गारंटी दी और उसके बाद तिरंगा यात्रा में शामिल हुए, इसके साथ ही सड़क से लेकर सोशल मीडिया में भी अरविंद केजरीवाल का जलवा देखा गया। ट्वीटर पर केजरीवाल की रोजगार गारंटी का ये प्रोग्राम नंबर चार पर ट्रेंड हुआ। तिरंगा यात्रा में हल्द्वानी में 20k से ज्यादा भीड़ पर सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक ये ट्रेंड करता रहा।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like