Dehradun: सड़क हादसे में डॉल्फिन स्टीट्यूट के बीएससी तृतीय वर्ष के छात्र की सड़क हादसे में मौत, बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज

Please Share
देहरादून, दिनांक 25 11 2021: दून पुलिस से सुचना प्राप्त हुई कि आज पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना प्राप्त हुई कि प्रेम नगर क्षेत्र के मांडू वाला में एक सड़क दुर्घटना हुई है, जिसमें स्कूटी सवार की मौके पर ही मृत्यु हो गई है। मौके पर जाकर पुलिस को ज्ञात हुआ कि ब्रावो नोरबू जोकि डॉल्फिन इंस्टीट्यूट में बीएससी ।।।rd year, एग्रीकल्चर का छात्र था, जो स्कूटी संख्या UK07 BH/8724 पर सवार था, जिस की टक्कर डॉल्फिन इंस्टीट्यूट की बस संख्या UK07PA/ 3674 से हो जाने के कारण मृत्यु हुई।

यह भी पढ़ें: Dehradun Police: देहरादून में इन निरीक्षकों का हुआ स्थानांतरण

मृतक को राजकीय संयुक्त चिकित्सालय प्रेमनगर लाया गया, जहां पर पंचायत नामा की कार्यवाही करते हुए मृतक का शव वास्ते पोस्टमार्टम मोर्चरी भिजवाया गया। मृतक के भाई फूरपा नोरबू पुत्र फुंसो रिंचन निवासी नियर नेस्ट हॉस्टल सुद्दोवाला भाऊ वाला रोड देहरादून से प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या 274 2021 धारा 279, 304 ए भादवी बनाम वाहन संख्या UK 07 PA 3674 का चालक पंजीकृत किया गया, जिसके बाद अभियुक्त चालक की तलाश की जा रही है।
मृतक ब्रावो नोरबू पुत्र केसंग नोरबू निवासी तवांग अरुणाचल प्रदेश का रहने वाला था जिसकी उम्र करीब 25 वर्ष बताई जा रही है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like