VIDEO Bageshwar: 100 पेटी (1200 बोतल) हरियाणा मार्का अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 07 आरोपी गिरफ्तार

Please Share
दीपक जोशी की रिपोर्ट
बागेश्वर: बागेश्वर पुलिस से जानकारी प्राप्त हुई कि युवाओं में बढ़ते हुए नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाये जाने व आगामी विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत अवैध शराब/मादक पदार्थों की बिक्री/तस्करी को लेकर कपकोट/बागेश्वर एसओजी व कोतवाली बागेश्वर की संयुक्त टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थों की चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर धारी, हनुमान मंदिर के पास आल्टो वाहन संख्या UP-15- 7514, टाटा 407 वाहन संख्या- HR-61 B-1139 व रिट्ज कार वाहन संख्या- DL- 09-CAB- 9869 के चालकों से पूछताछ व वाहनों को चैक किया गया। वाहनों की चैकिंग के दौरान एसओजी टीम को आल्टो कार से 08 पेटी, टाटा 407 से 82 पेटी व रिट्ज कार से 10 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई।
एसओजी टीम द्वारा मौके से शराब की तस्करी कर रहे 07 आरोपियों को कुल 100 पेटी अवैध अंग्रेजी (हरियाणा मार्का) के साथ गिरफ्तार किया गया औऱ उक्त आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली बागेश्वर में मुकदमा संख्या 121/21, 122/21, 123/21 धारा- 60/72 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस टीम द्वारा आज 14-12-2021 को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
अवैध शराब की अनुमानित कीमत 5 लाख रुपये आंकी गई। अवैध अंग्रेजी हरियाणा मार्का शराब को आरोपी हरियाणा से नैनीताल-अल्मोड़ा-सोमेश्वर वाया गरैछिना होते हुए टैंकर के अंदर व अन्य वाहनों में ला रहे थे।
आरोपी लोगों की सूची;
1- मनीष कुमार पुत्र वीर सिंह निवासी- बाजदीपुर, थाना/जिला- झज्जर, हरियाणा उम्र-31 वर्ष।
2- प्रताप सिंह तड़ागी पुत्र श्री गुमान सिंह निवासी- ग्राम पुड़कुनी, थाना- कपकोट, बागेश्वर उम्र- 36 वर्ष।
3- सतेंद्र पुत्र श्री कृष्ण निवासी- ग्राम- जौली, थाना- गोहाना, जिला- सोनीपत, हरियाणा उम्र- 31 वर्ष।
4- हरिओम पुत्र राजवीर निवासी- ग्राम महरमपुर, थाना खेकड़ा, जिला बागपत, उ0प्र0 उम्र- 31 वर्ष।
5- राजकुमार पुत्र प्रेम पाल निवासी ग्राम बल्लाखेरी, थाना चड़थाव, जिला- मु0 नगर उ0प्र0 उम्र- 40 वर्ष।
6- अनिल पुत्र चंद्रभान निवासी- पालरी, थाना- राय, जिला- सोनीपत, हरियाणा, उम्र- 40 वर्ष।
7- प्रदीप कुमार पुत्र ओम बिहारी, निवासी- उपरोक्त, उम्र- 35 वर्ष।
एसओजी टीम में उपनिरीक्षक कुंदन सिंह रौतेला प्रभारी एसओजी बागेश्वर, आरक्षी बसंत पंत, आरक्षी राजेश भट्ट, आरक्षी चंदन कोहली, आरक्षी रमेश गढ़िया, आरक्षी इमरान खान, आरक्षी संतोष राठौर, आरक्षी नरेंद्र गोस्वामी कोतवाली बागेश्वर व आरक्षी चा. राजेन्द्र कुमार शामिल थे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like