देहरादून: अत्यंत दुःखद: भाजपा के वरिष्ठ नेता व कैंट विधायक हरबंस कपूर नही रहे, आज प्रातः हुआ निधन

Please Share
देहरादून: अत्यन्त: दुःखद खबर, उत्तराखंड के वरिष्ट भाजपा नेता व कैंट विधायक हरबंस कपूर नही रहे। आज सुबह उन का निधन हुआ है। 
हरबंस कपूर उत्तराखंड में बीजेपी के सबसे वरिष्ठ विधायकों में से एक थे और उत्तराखंड के साथ-साथ यूपी के भी विधायक रहे हैं। ऐसे में उनके निधन से उत्तराखंड भाजपा को बहुत ही बड़ा झटका है।
हरबंस कपूर ने 75 साल में आखिरी सांस ली है। हरबंस कपूर विधानसभा अध्यक्ष भी रह चुके हैं और साथ ही लगातार 8 बार विधायक रहे हैं। जिसमें उत्तर प्रदेश में 4 बार और उत्तराखंड में लगातार 4 बार से विधायक रहे हैं।

 

देहरादून: अत्यंत दुःखद: भाजपा के वरिष्ठ नेता व कैंट विधायक हरबंस कपूर नही रहे, आज प्रातः हुआ निधन 2 Hindi News Bharat »

You May Also Like