Bageshwar: जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य एवं संबंधित अधिकारियों के साथ Covid-19 महामारी को लेकर की बैठक, संक्रमण रोकने के लिए दिए यह महत्वपूर्ण निर्देश

Please Share
दीपक जोशी की रिपोर्ट;
बागेश्वर 11 जनवरी, 2022: जिलाधिकारी विनीत कुमार ने स्वास्थ्य एवं संबंधित अधिकारियों के साथ जिला कार्यालय सभागार में Covid-19 महामारी को लेकर बैठक कर संक्रमण को रोकने के लिए सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि कोविड की गाइडलाइन का अनिवार्य रूप से पालन कराया जाए ताकि कोरोना प्रसार पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि लगातार सैंपलिंग कर संक्रमितों की ट्रेकिंग की जाए। जनपद की सीमावर्ती क्षेत्रों में आने वाले सभी वाहनों में आने वाले यात्रियों की सघन जांच कर उनका पूरा रिकॉर्ड रखा जाए एवं संक्रमितों से लगातार संपर्क स्थापित करने के निर्देश दिए। यदि कोई व्यक्ति संक्रमित पाया जाता है तो उसके निकट दायरे में आने वाले सभी लोगों की कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग की जाए।
उन्होंने उप जिलाधिकारियों व पुलिस अधिकारियों को मास्क का उपयोग एवं सामाजिक दूरी का अनुपालन न करने वालों का चालान करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि अस्पतालों में वेंटिलेटर, ऑक्सीजन प्लांट, बेड, दवाई आदि की प्राप्त व्यवस्था रखी जाए। उन्होंने कहा कि यदि किसी सामग्री एवं उपकरणों कि आवश्यकता हो तो तुरंत उसकी व्यवस्था कर ली जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि पीपीई किट आदि की संख्या भी बड़ाई जाए। फ्रंटलाइन कार्मिकों व जो अधिकारी/कर्मचारी निर्वाचन ड्यूटी कर रहे हैं, उनको बूस्टर डोज भी अनिवार्य रूप से लगाना सुनिश्चित करें।
बैठक में पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी डी.डी. पंत, अपर जिलाधिकारी चन्द्र सिंह इमलाल, जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या, परियोजना निदेशक संजय सिंह, प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ हरीश पोखरिया, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास अनुलेखा बिष्ट सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like