पहले पत्नी का गला रेता और फिर बैठकर करता रहा मौत का इंतजार, फिर हुए ये..

Please Share

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के फतेहगंज कस्बे में एक व्यक्ति ने अपनी बीवी का गला रेत दिया। महिला रातभर घर में पड़ी तड़पती रही और शौहर अस्पताल ले जाने के बजाय उसकी मौत का इंतजार करता रहा। सुबह सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लहूलुहान महिला को अस्पताल भेजा। पुलिस ने आरोपी शौहर को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, कस्बे के वार्ड नंबर आठ में रहने वाले जाहिद हुसैन ने शीशगढ़ के मोहल्ला गढ़ी की नसरीन से दो माह पहले दूसरी शादी की थी। जाहिद नशे का आदी है। इसको लेकर दंपति में आए दिन कहासुनी होती थी। जाहिद का रविवार रात 11 बजे बीवी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। गुस्से में जाहिद ने बीवी का गला रेत दिया। घायल नसरीन रातभर घर में पड़ी तड़पती रही, लेकिन जाहिद उसे अस्पताल नहीं ले गया। सोमवार सुबह करीब पांच बजे इस बारे में किसी तरह पड़ोसियों को पता चल गया। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई। घर में लहूलुहान पड़ी नसरीन तड़प रही थी। पुलिस ने उसे सीएचसी भेजा और शौहर जाहिद हुसैन को गिरफ्तार कर लिया। सीएचसी से महिला को जिला अस्पताल भेज दिया गया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like