Uttarakhand COVID Update: 1840 नए कोरोना पॉजिटिव, आज 18 कोरोना संक्रमित मरीज़ों की मौत, देहरादून ज़िले में ही 11 की मौत

Please Share
देहरादून: उत्तराखंड में आज कोरोना की रफ़्तार कुछ कम हुई है। आज COVID के 1840 नए मरीज सामने आए है। जबकि आज 4383 मरीज स्वस्थ हुई है। साथ ही आज 18 COVID संक्रमित मरीजों की मौत हुई है।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Crime: विदेशी कंपनी के 26 अरब 18 करोड़ 40 लाख रुपए दिखाकर भारत में सरकारी योजनाओं में निवेश का झांसा देने वाले गिरोह का सरगना हरिद्वार से गिरफ्तार, ठगों के विरुद्ध STF की बड़ी कार्यवाही

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार आज मंगलवार को देहरादून जिले में 595, ऊधमसिंह नगर में 93, नैनीताल में 210, हरिद्वार में 229, चंपावत में 40, उत्तरकाशी में 47, रुद्रप्रयाग में 101, पौड़ी में 58, अल्मोड़ा में 183, बागेश्वर में 67, चमोली में 77, टिहरी में 42 और पिथौरागढ़ जिले में 98 संक्रमित मिले हैं। वहीँ आज देहरादून ज़िले में 11, हरिद्वार ज़िले में 2, नैनीताल ज़िले में 3 व उत्तरकाशी ज़िले में 2 संक्रमित मरीज की मौत हो गई।

हेल्थ बुलितेन देखने के लिए क्लिक करें ⬇️

Health bulletin 01.02.2022

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like