VIDEO धनोल्टी: भाजपा उम्मीदवार प्रीतम पंवार ने किया जनसंपर्क

Please Share
नरेश नौटियाल की रिपोर्ट;
धनोल्टी: 2022 विधानसभा चुनाव का आगाज होने के बाद सभी राजनीतिक दल सक्रिय नजर आ रहे है और प्रत्याशी अपना अपना दम ख़म दिखाते हुए नजर आ रहे हैं।
धनोल्टी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी प्रीतम पंवार पर्यटक स्थल कैम्पटी पहुंचे। जहां लोगों ने निवर्तमान विधायक प्रथम पवार का जोरदार स्वागत किया। वंही इस मौके पर 50 युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ली। 
इस मौके पर निवर्तमान विधायक प्रथम पवार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में बेहद उत्साह देखा जा रहा है और इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि जहां जहां भी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जा रहे हैं, वहां लोगों का अपार समर्थन मिल रहा है। 
वहीं उन्होंने कहा कि जो भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जो नाराज चल रहे थे, उन्हें मना लिया गया है और सभी कार्यकर्ता एक साथ मिलकर पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। जिस तरीके से हमें जनता का अपार समर्थन मिल रहा है, उससे धनोल्टी विधानसभा को भाजपा फतह करेगी। 

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like