VIDEO Rishikesh: फर्जी इनकम टैक्स ऑफिसर बनकर ठगी करने वाले 3 अभियुक्त गिरफ्तार, फर्जी सर्च वारंट व फर्जी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट आईकार्ड बरामद

Please Share
ऋषिकेश (Rishikesh) 11 फरवरी 2022: दून पुलिस से जानकारी प्राप्त हुई कि आज कोतवाली ऋषिकेश में शिकायतकर्ता संदीप पुत्र राम सिंह निवासी बाल्मीकि नगर ऋषिकेश द्वारा एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमे उनके द्वारा कहा गया कि “सुबह 4:30 बजे मेरे घर कुछ लोग इनकम टैक्स अधिकारी बनकर आए और कहा कि तुम्हारे घर पर नकदी तथा ज्वेलरी है। इन सब बातों को सुनकर में भयभीत हो गया, तथा दरवाजा खोल दिया। वह सभी लोग घर में घुस गए। वह पांच व्यक्ति थे, जिनमें एक महिला भी थी। इन सभी ने मेरे घर को खंगालना शुरू किया और घर से नगद रुपया तथा ज्वेलरी लेकर जाने लगे। जब मैंने कहा कि मैं भी आपके साथ चलूंगा तो सभी मना करने लगे और कहने लगे कि आप सुबह 10:00 बजे हमारे आईडीपीएल स्थित इनकम टैक्स ऑफिस में आना। तब मुझे उन पर शक हुआ। रोकने पर उन लोगों द्वारा गाली गलौज तथा जान से मारने की धमकी दी गई, जिसके बाद वे नगदी एवं ज्वेलरी लेकर जाने लगे। मोहल्ले के लोग हल्ला सुनकर इकट्ठा हो गए। तब इनमें से एक आदमी रुपए तथा ज्वेलरी का बैग लेकर भाग गया, तथा अन्य साथी भी भागने लगे, तो मोहल्ले के लोगों ने 3 लोगों को पकड़ कर पुलिस को सूचना दी। तथा तीनों व्यक्ति को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। एक महिला व एक आदमी रुपया तथा ज्वेलरी लेकर फरार हो गया। वह लोग मेरी पत्नी का मोबाइल भी अपने साथ ले गए।”
शिकायतकर्ता की उक्त शिकायत पर तत्काल संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई। देहरादून पुलिस द्वारा फरार हुए अभियुक्तों की तत्काल गिरफ्तारी कर माल की बरामदगी करने हेतु टीम गठित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
गिरफ्तार अभियुक्तों में नवदीप सिंह पुत्र स्वर्गीय करतार सिंह निवासी 824 गांधी कॉलोनी फरीदाबाद हरियाणा, महेंद्र पुत्र देवानंद निवासी मकान नंबर 161 कृष्णा एनक्लेव डिचाऊ कलां नजफगढ़ दिल्ली, सुमित कुमार पुत्र विशंभरदत्त केशव निवासी गली नंबर 27, नजदीक हुंडई शोरूम, अमित ग्राम, गुमानीवाला श्यामपुर ऋषिकेश शामिल है। 

पकड़े गए अभियुक्तों से फर्जी सर्च वारंट व फर्जी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट आईकार्ड बरामद किया गया। 

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like