Uttarakhand: समान नागरिक संहिता के ड्राफ्ट के लिए गठित विशेषज्ञ समिति की नई दिल्ली में हुई दूसरी बैठक, बैठक में की इन सदस्यों ने शिरकत

Please Share
नई दिल्ली: उत्तराखण्ड (Uttarakhand) में समान नागरिक संहिता के ड्राफ्ट के लिए गठित विशेषज्ञ समिति की दूसरी बैठक नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड सदन में हुई। न्यायाधीश (सेवानिवृत) रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में सम्पन्न बैठक में विभिन्न राष्ट्रीय कानूनों, उत्तराखण्ड राज्य अधिसूचना, विधि आयोग की रिपोर्ट इत्यादि पर विस्तार से विचार विमर्श किया गया।
बैठक में समिति के सदस्य न्यायाधीश (सेवानिवृत) प्रमोद कोहली, शत्रुघ्न सिंह, आई०ए०एस० (सेवानिवृत) सुरेखा डंगवाल, कुलपति दून विश्वविद्यालय मनु गौर, सामाजिक कार्यकर्ता और सदस्य सचिव अपर स्थानिक आयुक्त अजय मिश्रा उपस्थित थे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like