नंदकुमार का विवादित बयान: ‘राहुल गांधी ऐसी मशीन लाएंगे जिसमें आदमी डालो तो औरत निकलेगी’

Please Share

नई दिल्लीः खंडवा लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार और पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने राहुल गांधी पर विवादित बयान दिया है। एक सभा के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि ”राहुल गांधी कुछ भी कर सकते हैं, वह अब ऐसी मशीन लाने वाले हैं जिसमें एक तरफ से आदमी डालेंगे तो दूसरी तरफ से (बाई) औरत निकलेगी.” दरअसल, नंदकुमार सिंह चौहान देर शाम खंडवा में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे. ऐसे में जब उनसे मीडिया ने इस बारे में बात की तब भी उन्होंने यही बात कही. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने राहुल गांधी के कुछ वायरल वीडियो देखे थे, उसी से उन्होंने यह अनुमान लगाया।

बता दें नंदकुमार सिंह चौहान खंडवा लोकसभा से पांच बार सांसद रह चुके हैं और सातवीं बार चुनाव लड़ रहे हैं। नंदकुमार सिंह चौहान का विवादों से गहरा नाता रहा है। ऐसे में एक बार फिर उन्होंने अपने बड़बोले अंदाज से राहुल गांधी पर विवादित टिप्पणी की, जिसके चलते वह विवादों में घिर गए हैं। नंदकुमार चौहान ने कहा कि जब राहुल गांधी आलू से सोना बनाने की मशीन तैयार कर सकते हैं तो आदमी से औरत बनाने की मशीन भी ला सकते हैं। ऐसा उन्होंने अनुमान लगाया और कार्यकर्ताओं को बताया।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से मजाकिया अंदाज में यह बात कही और फिर कार्यकर्ताओं से कहा कि आपको कैसा प्रधानमंत्री चाहिए यह आपको ही तय करना है। अपने संबोधन में उन्होंने आगे कहा कि ‘जिस जमीन पर आदिवासी खेती कर रहे हैं, उस पर कांग्रेस सरकार खंती खुदवा दी है। कांग्रेस किसानों के पेट पर लात मार रही है। अगर केंद्र में फिर मोदी सरकार बनती है तो कोई भी आदिवासी अपनी जमीन से बेदखल नहीं किया जाएगा। जो जहां रह रहा है, वह वहीं रहेगा। मैं आपका चौकीदार बनकर खड़ा रहूंगा।’

बता दें खंडवा लोकसभा के लिए सातवें चरण में 19 मई को मत डाले जाएंगे। खंडवा में नंदकुमार चौहान का मुकाबला कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव से है। यह तीसरी बार होगा जब दोनों ही उम्मीदवार आमने-सामने होंगे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like