बागियो के साथ रावत युग की शुरुआत

Please Share

18 मार्च को रावत युग में बगावत करने वाले कांग्रसी बागियो की एक साल बाद 18 मार्च को ही रावत युग की शुरुआत के सारथी बने है . उत्तराखंड के नौवे मुख्यमंत्री के रूप में त्रिवेंद्र सिंह रावत को आज सूबे के राज्यपाल के के पॉल ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई ,मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार भी किया। कैबिनेट मंत्रियो में शपथ लेने वालो सबसे पहला नाम सतपाल महाराज का रहा , सतपाल महाराज के साथ ही हरक सिंह रावत ,यशपाल आर्य , सुबोध उनियाल और रेखा आर्य को कांग्रेस से बगावत करने का ईनाम मिला। हालाँकि प्रकाश पन्त , मदन कैशिक , अरविन्द पांडये को भी कैबिनेट मंत्री बनाया गया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की कैबिनेट के विस्तार के साथ ही जहा बागियो को इनाम मिला तो वही 6 जिलो की उपेक्षा भी दिखाई दी , जिनमे 5 पर्वर्तीय जिले उत्तरकाशी ,रुद्रप्रयाग ,चमोली ,चम्पावत ,बागेश्वर शामिल है। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ,केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ,उमा भारती ,जेपी नड्डा ,केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा , राधामोहन ,हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर , पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ,विजय बहुगुणा , हरीश रावत ,रमेश पोखरियाल निशंक सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.कार्यक्रम का संचालन मुख्य सचिव एस रामास्वामी ने किया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply