Video: पिथौरागढ़ के धारचूला में लगातार भारी वर्षा तथा नेपाल के लासको गदेरे में बादल फटने से तल्ला खोतिला गाँव में डूबे लगभग 50 मकान

Please Share
दीपक जोशी की रिपोर्ट:
पिथौरागढ़: जनपद पिथौरागढ़ के धारचूला क्षेत्रान्तर्गत लगातार भारी वर्षा तथा नेपाल के लासको गदेरे में बादल फटने के कारण धारचूला क्षेत्र के तल्ला खोतिला गाँव में लगभग 50 मकान ढूब गए हैं तथा पूर्व से भूस्खलित क्षेत्र एलधारा से पानी/मलवा नीचे नगर धारचूला में आने से मल्ली बाजार सड़क में पानी भर गया है। मलबे से सड़क पर खड़े कुछ वाहन भी मलबे में दबे हैं।
स्थानीय पुलिस, जिला प्रशासन, एन0डी0आर0एफ,  एस0डी0आर0एफ, फायर यूनिट की टीमों द्वारा लगातार राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है। उक्त क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया जा रहा है तथा उनके खाने-पीने/ रहने की उचित व्यवस्था की जा रही है।
उक्त घटना में एक महिला शुपति देवी, उम्र लगभग 65 वर्ष पत्नी मानबहादुर निवासी खोतिला के मृत्यु होने की सूचना प्राप्त हुई है। अन्य कोई जनहानि नहीं हुई है। नदी का जलस्तर काफी बड़ा हुआ है जिससे खतरे की सम्भावना बनी हुई है। काली नदी का जलस्तर खतरे के ऊपर बहने से भारत-नेपाल झूलापुल के निकट गौशाला के क्षतिग्रस्त होने तथा कुछ जानवरों के बहने की भी संभावना है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like