Pithoragarh: राजस्व क्षेत्र पट्टी इग्यारह देवी में हुए हत्या का पिथौरागढ़ पुलिस ने किया खुलासा, दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, एक ती तलाश जारी

Please Share
दीपक जोशी की रिपोर;
पिथौरागढ़ (Pithoragarh): दिनाँक 24.11.2022 को तहसील पिथौरागढ़ पट्टी इग्यारह देवी के राजस्व क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बेड़ा में एक व्यक्ति चनर राम पुत्र स्व0 देव राम, निवासी ग्राम बेड़ा तहसील पिथौरागढ़ उम्र लगभग 40 वर्ष, का शव ग्राम बेड़ा के पानी की टंकी के पास झाड़ियों से बरामद हुआ था। मृतक के सिर पर गम्भीर चोटें आयी हैं तथा आस-पास पत्थरों में खून के धब्बे व झाड़ियों में घसीटने के निशान पाये गए थे, जिस सम्बन्ध में राजस्व क्षेत्र पट्टी इग्यारह देवी में धारा 302/201 भादवि में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। जिसकी प्रारम्भिक विवेचना उप निरीक्षक सुरेश कम्बोज द्वारा की गयी। साथ ही उपरोक्त मुकदमा में धारा 120 बी भादवि व धारा 3(2)(v) अनुसूचित जाति/ जनजाति अधिनियम की बढ़ोत्तरी की गयी।
जिसके बाद पिथौरागढ़ पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन परवेज अली के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी। विवेचना के दौरान उक्त हत्या में तीन लोगों का होना प्रकाश में आया, जिसमें मुख्य आरोपी कृष्ण सिंह उर्फ कृष्णा मेहता पुत्र भगवान सिंह निवासी ग्राम खितोली जिला पिथौरागढ़, खीम सिंह पुत्र उत्तम सिंह निवासी मझेड़ा जिला पिथौरागढ़ तथा सह आरोपी प्रकाश भट्ट उर्फ प्रेम पुजारी पुत्र बद्री दत्त निवासी खितेली जिला पिथौरागढ़ के रहने वाले है। दो अभियुक्तगण गिरफ्तारी से बचने के लिये नेपाल भाग गये थे।
पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी करते हुए सर्विलांस की मदद से दिनांक 08.12.2022 को मुख्य आरोपी कृष्ण सिंह उपरोक्त को नेपाल बॉर्डर कैनाल पुल कालोनी को जाने वाले रास्ते पर गिरफ्तार किया गया तथा सह अभियुक्त प्रकाश भट्ट उर्फ प्रेम पुजारी दिनांक 09.12.2022 को ग्राम खितोली पिथौरागढ़ से गिरफ्तार किया गया। तीसरे अभियुक्त खीम सिंह की तलाश जारी है।
गठित पुलिस टीम में पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन परवेज अली, मोहन चन्द्र पाण्डे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़
वरिष्ठ उप निरीक्षक मंगल सिंह, उप निरीक्षक शंकर सिंह एसओजी, उप निरीक्षक सुरेश कम्बोज विवेचक, उप निरीक्षक दिनेश चन्द्र सिंह चौकी प्रभारी चण्डाक, उप निरीक्षक प्रकाश पाण्डे थाना गंगोलीहाट, उप निरीक्षक योगेश कुमार, उप निरीक्षक हेम तिवारी थानाध्यक्ष बेरीनाग, उप निरीक्षक मनोज पाण्डे चौकी प्रभारी चौकेड़ी, उप निरीक्षक बसन्त पन्त, कांस्टेबल दीपक पन्त, कांस्टेबल विजय रजवार, कांस्टेबल गोविन्द रौतेला एसओजी, कांस्टेबल सत्येन्द्र सुयाल एसओजी, कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार एसओजी, कांस्टेबल विनोद एसओजी, कांस्टेबल कुलदीप सिंह, कांस्टेबल शेर सिंह, कांस्टेबल कुशल सिंह व कांस्टेबल गोविन्द सिंह शामिल थे।
वहीँ सर्विलांस टीम में उप निरीक्षक प्रियंका इजराल, कांस्टेबल कमल तुलेरा, कांस्टेबल हेम चन्द्र कुंवर, कांस्टेबल विपिन ओली, कांस्टेबल मनोज कुमार व महिला कांस्टेबल गीता पवार शामिल थी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like