उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2023: 25 अप्रैल को खुलेंगे श्री केदारनाथ धाम के कपाट, 21 अप्रैल को बाबा की पंचमुखी मूर्ति श्री ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ धाम करेगी प्रस्थान

Please Share
उखीमठ/रूद्रप्रयाग/ देहरादून :18 फरवरी। श्री केदारनाथ धाम के कपाट इस यात्रा वर्ष मंगलवार 25 अप्रैल को प्रात: 6 बजकर 20 मिनट पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुलेंगे, जबकि 20 अप्रैल को भैरवनाथ जी की पूजा होगी तथा 21 अप्रैल शुक्रवार को भगवान केदारनाथ जी की पंचमुखी डोली केदारनाथ प्रस्थान करेगी।

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2023: 25 अप्रैल को खुलेंगे श्री केदारनाथ धाम के कपाट, 21 अप्रैल को बाबा की पंचमुखी मूर्ति श्री ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ धाम करेगी प्रस्थान 1 Hindi News Bharat »

इस दिन पंचमुखी डोली विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी विश्राम करेगी। 22 अप्रैल को रात्रि विश्राम हेतु डोली फाटा पहुंचेगी। 23 अप्रैल को पंचमुखी डोली फाटा से रात्रि विश्राम हेतु गौरीकुंड पहुंचेगी। 24 अप्रैल को पंचमुखी डोली गौरीकुंड से केदारनाथ धाम पहुंचेगी तथा 25 अप्रैल मंगलवार प्रात: 6 बजकर 20 मिनट पर श्री केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए दर्शनार्थ खुलेंगे।

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2023: 25 अप्रैल को खुलेंगे श्री केदारनाथ धाम के कपाट, 21 अप्रैल को बाबा की पंचमुखी मूर्ति श्री ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ धाम करेगी प्रस्थान 2 Hindi News Bharat »

आज शनिवार शिवरात्रि के अवसर पर पंचकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में आयोजित धार्मिक समारोह में पंचाग गणना पश्चात विधि-विधान से श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति, पंचगाई हक-हकूकधारियों सहित केदारनाथ तीर्थ पुरोहित समाज तथा श्रद्धालुगणों, स्थानीय प्रशासन की उपस्थिति में आचार्य वेदपाठियों द्वारा श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय की गयी।

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2023: 25 अप्रैल को खुलेंगे श्री केदारनाथ धाम के कपाट, 21 अप्रैल को बाबा की पंचमुखी मूर्ति श्री ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ धाम करेगी प्रस्थान 3 Hindi News Bharat »

 

उल्लेखनीय है कि श्री बदरीनाथ धाम के कपाट इस यात्रा वर्ष 27 अप्रैल बृहस्पतिवार को खुल रहे हैं। जबकि परंपरागत रूप से अक्षय तृतीया को श्री गंगोत्री- यमुनोत्री धाम के कपाट खुलते है वर्ष इस अक्षय तृतीया 22 अप्रैल को है। चैत माह में श्री गंगोत्री-यमुनोत्री मंदिर समितियों द्वारा कपाट खुलने की तिथियों की विधिवत घोषणा की जायेगी।

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2023: 25 अप्रैल को खुलेंगे श्री केदारनाथ धाम के कपाट, 21 अप्रैल को बाबा की पंचमुखी मूर्ति श्री ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ धाम करेगी प्रस्थान 4 Hindi News Bharat »

 

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like