Pithoragarh: युवक ने परिवार के चार लोगों का किया कत्ल, हत्याकांड से पिथौरागढ़ में सनसनी

Please Share
दीपक जोशी की रिपोर्ट;
गंगोलीहाट (Pithoragarh) 12 मई 2023: पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट तहसील क्षेत्र के बुरसम गांव में एक युवक द्वारा अपनी पत्नी, ताई, चचेरी भाभी और चचेरी बहन की गला रेतकर हत्या की हैं। राजस्व क्षेत्र तहसील गंगोलीहाट के ग्राम बर्सुम मैं संतोष राम पुत्र मोहन राम उम्र 40 वर्ष ने अपनी पत्नी, ताई हेमंती देवी उम्र 65 वर्ष, उसकी बहू रमा देवी उम्र 24 वर्ष व हेमंती देवी की लड़की माया उम्र 20 वर्ष की हत्या करने के बाद फरार है। सभी सीमावर्ती थाना/चौकी/ बैरियर को चैकिंग हेतु अलर्ट कर दिया गया है। मृतकों का पंचायतनामा/पोस्टमार्टम की गई। अभियुक्त की तलाश जारी है।
अभियुक्त संतोष राम ने शुक्रवार की सुबह अपनी ताई, ताई की बहू और बेटी की उनके बिस्तर पर ही धारदार हथियार से गला काट कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद उसने अपनी पत्नी चंदा देवी को वह डरा धमका कर अपने साथ ले गया। सायं तक की घटना के अनुसार उसके पत्नी के साथ फरार होने की संभावना को लेकर पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।
देर शाम नौ बजे के आसपास लगभग बीस मीटर दूर स्थित अभियुक्त के दूसरे मकान में उसकी पत्नी का शव मिला है। सायं को मकान के बाहर ताला लगा देख कर उसकी पुत्रियों ने जब ताला खोल कर देखा तो मकान के अंदर उनकी मां का शव नजर आया। दोनों किशोरियों ने इसकी सूचना मौके पर मौजूद पुलिस को दी। पुलिस ने मकान में जाकर शव को कब्जे में ले लिया है। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने गांव में पीएसी भी तैनात कर दी है।
Pithoragarh: युवक ने परिवार के चार लोगों का किया कत्ल, हत्याकांड से पिथौरागढ़ में सनसनी 2 Hindi News Bharat »

 

 

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like