Pithoragarh: घोरपट्टा के जंगल में मिला अज्ञात महिला के शव, हत्या करने वाला लूट के समान सहित गिरफ्तार

Please Share
दीपक जोशी की रिपोर्ट:
पिथौरागढ़ (Pithoragarh): पिथौरागढ़ पुलिस से जानकारी प्राप्त हुई कि दिनांक 13 मई 2023 को घोरपट्टा के जंगल में एक महिला का शव बरामद हुआ था, जिसे थाना डीडीहाट पुलिस द्वारा पंचायतनामा कर शिनाख्त हेतु प्रचार प्रसार किया गया। दिनांक 15 मई 2023 को उक्त महिला के नाती संजय सिंह द्वारा उक्त महिला की शिनाख्त हीरा देवी पत्नी स्व0 हरलाल सिंह निवासी फुलतड़ी, थाना जौलजीबी के रूप में की तथा बताया कि उनकी नानी मृतका हीरा देवी उपरोक्त दिनांक 12 मई 2023 को शादी में सम्मिलित होने हेतु अपने ग्राम फुलतड़ी से कालिका धारचुला को निकली थी, परन्तु वहां नही पहुँची, जिसकी मृत्यु होने के सम्बन्ध में सूचना मिली। उक्त महिला के शरीर से जेवर भी गायब थे जिससे लूट और हत्या का होना प्रतीत हो रहा था। जिस सम्बन्ध में कोतवाली डीडीहाट में धारा 364/302/392 IPC के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
जिसके बाद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा पुलिस व एसओजी की टीम गठित की गयी। टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी करते हुए उक्त घटना का 24 घण्टे के अन्दर ही खुलाशा करते हुए आज दिनांक 17 मई 2023 को उक्त महिला की लूट व हत्या करने वाले अभियुक्त उमेद राम को सर्विलांस की मदद से बिन्दुखत्ता के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त से लूट का सामान भी बरामद किया गया। अभियुक्त को  न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
अभियुक्त उमेद राम पुत्र स्व0 आनन्द राम निवासी ग्राम तोली, बंगापानी थाना जौलजीबी पिथौरागढ़ का रहने वाला है जिस की उम्र 34 वर्ष की है। बरामद माल में एक जोड़ी सोने के कान के कुण्डल व  एक सोने का गुलबन्द बरामद किया गया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like