Chardham Yatra: हरिद्वार एवं ऋषिकेश से शनिवार से फिर शुरू होंगे ऑफलाइन रेजिस्ट्रेशन, गढ़वाल आयुक्त एवं आईजी गढ़वाल के स्थलीय निरीक्षण के बाद राज्य शासन ने लिया महत्वपूर्ण निर्णय

Please Share
Dehradun: चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) में ऑफलाइन रेजिस्ट्रेशन को लेकर राज्य सरकार की ओर से महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय एवं आईजी गढ़वाल के स्थलीय निरीक्षण और संबंधित जिलाधिकारियों से वार्ता के उपरांत यह निर्णय लिया गया है। शनिवार से हरिद्वार एवं ऋषिकेश से 1500-1500 श्रद्धालुओं के ऑफ लाइन पंजीकरण किए जाएंगे। इसके बाद यात्रियों को आगे भेजा जाएगा।
गौरतलब है कि चारधामों में उमड़ी अप्रत्याशित भीड़ के मद्देनजर ऑफ लाइन पंजीकरण पर रोक लगा दी गई थी, जबकि ऑनलाइन पंजीकरण जारी हैं। इस बीच अब सरकार ने ऑफलाइन पंजीकरण को लेकर भी बड़ा फैसला लिया है और शानिवार से हरिद्वार एवं ऋषिकेश से क्रमशः 1500-1500 पंजीकरण किए जाएंगे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like