Watch Rishikesh: ऋषिकेश रेलवे स्टेशन के पास उज्जैनी एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतरे, बड़ा हादसा टला

Please Share
Rishikesh: उत्तराखंड के ऋषिकेश में सोमवार रात एक बड़ा रेल हादसा होते होते टल गया। उज्जैनी एक्सप्रेस के तीन कोच योग नगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन के पास खांड गांव क्षेत्र में पटरी से उतर गए। घटना रात करीब 9:30 बजे की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, ट्रेन उस समय खाली थी और उसमें कोई यात्री सवार नहीं था, जिस कारण किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रेन के डिब्बे अचानक पटरी से उतर गए जिससे इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। रेलवे प्रशासन द्वारा ट्रैक और कोचों की तकनीकी जांच की जा रही है ताकि हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके।

C-295 Aircraft: भारत में बना पहला C-295 सैन्य विमान, वडोदरा से मिली रक्षा क्षेत्र को नई उड़ान

Hello Uttarakhand News

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like