Chandigarh (Medical Store Firing): चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित एक मेडिकल स्टोर में शनिवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई जब दो नकाबपोश हमलावरों ने दुकान में घुसकर फायरिंग कर दी। हमले में गंभीर रूप से घायल हुए कैशियर जंकी दास को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
पुलिस के अनुसार घटना दोपहर करीब 2:30 बजे की है। दो नकाबपोश युवक मेडिकल स्टोर में दाखिल हुए और वहां काम कर रहे जंकी दास पर कई राउंड फायरिंग की। वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि उनका एक तीसरा साथी दुकान के बाहर मोटरसाइकिल पर इंतजार कर रहा था और तीनों आरोपी घटना के बाद एक साथ फरार हो गए।
Watch: Senior citizen assault, सड़क पर गंदगी फैलाने से रोका, ऑटो चालक ने बुजुर्ग को पीटा; टांग में फ्रैक्चर, वीडियो वायरल
चंडीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सुमेर प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और सभी संभावित पहलुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में शहरभर में नाकाबंदी कर दी गई है।
एसएसपी के अनुसार हमलावरों ने कुल 13 राउंड फायरिंग की। मृतक जंकी दास मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के निवासी थे और चंडीगढ़ में मेडिकल स्टोर पर कैशियर के रूप में कार्यरत थे। पुलिस का कहना है कि अब तक दुकान मालिक को किसी प्रकार की धमकी मिलने की जानकारी सामने नहीं आई है।
Niti Extreme Ultra Run: नीति घाटी में ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ का भव्य आगाज, 28 राज्यों के 933 प्रतिभागी पहुंचे
फिलहाल घटना के पीछे का मकसद स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।