चूरू, राजस्थान: राजस्थान के चूरू जिले में सोमवार को अचानक आई भीषण धूल भरी आंधी (Rajasthan Dust storm) ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। तेज हवाओं के साथ उठी घनी धूल के कारण दृश्यता काफी कम हो गई और दिन के समय ही अंधेरे जैसे हालात बन गए।
जानकारी के अनुसार, उत्तर दिशा से आई इस आंधी के साथ काले और पीले रंग की धूल का घना गुबार पूरे क्षेत्र में फैल गया। तेज हवाओं के चलते सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया और लोगों को सुरक्षित स्थानों की ओर जाना पड़ा।
आंधी के दौरान हवा की रफ्तार लगभग 30 किलोमीटर प्रति घंटा तक दर्ज की गई। दृश्यता बेहद कम होने के कारण वाहन चालकों को दिन में ही अपनी गाड़ियों की हेडलाइट जलाकर सफर करना पड़ा।
Watch CM Dhami Farming: मुख्यमंत्री धामी ने खेत में चलाया टिलर, जैविक खेती और किसान संस्कृति को दिया बढ़ावा
अचानक बदले मौसम ने लोगों को हैरान कर दिया। कई इलाकों में धूल का गुबार इतना घना था कि कुछ दूरी तक भी देख पाना मुश्किल हो गया। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, आंधी की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कुछ समय के लिए पूरा इलाका धूल की चादर से ढक गया और दिन में ही रात जैसा दृश्य दिखाई देने लगा।
Watch, Morena Train Accident: मध्य प्रदेश के मुरैना में दर्दनाक रेल हादसा, रुकी ट्रेन से उतरे यात्रियों को दूसरी ट्रेन ने कुचला