Hemkund Sahib Trust Appeal: हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट की श्रद्धालुओं से अपील, यात्रा के दौरान बनाए रखें शांति और अनुशासन

Please Share
Dehradun, (Hemkund Sahib Trust Appeal): गोविंदघाट स्थित गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने श्री हेमकुंड साहिब यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं से आपसी भाईचारा, अनुशासन और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।
ट्रस्ट की ओर से जारी संदेश में कहा गया है कि 23 मई से शुरू हुई पवित्र श्री हेमकुंड साहिब यात्रा में अब तक हजारों श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं और लगातार बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन जारी है। श्रद्धालुओं से आग्रह किया गया है कि वे यात्रा की गरिमा और धार्मिक महत्व को ध्यान में रखते हुए श्रद्धा, मर्यादा और संयम के साथ यात्रा करें।
अपील में कहा गया है कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार के वाद-विवाद, टकराव अथवा ऐसी गतिविधियों से बचें जिससे धार्मिक भावनाओं या सामाजिक सौहार्द को ठेस पहुंचे। ट्रस्ट ने स्पष्ट किया कि सिख धर्म में शस्त्रों का महत्व धर्म और मानवता की रक्षा के लिए है, न कि उनके प्रदर्शन या दुरुपयोग के लिए। इसलिए श्रद्धालु अनावश्यक रूप से शस्त्र साथ न लाएं तथा विशेष रूप से बच्चों को किसी भी प्रकार के शस्त्र रखने से दूर रखें।

Watch Rajasthan Dust storm: राजस्थान के चूरू में भीषण धूल भरी आंधी, दिन में छाया अंधेरा

सरदार सेवा सिंह ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि के रूप में विश्वभर में अपनी शांतिप्रिय और आध्यात्मिक पहचान रखता है। यहां स्थित श्री बद्रीनाथ धाम, श्री केदारनाथ धाम, गंगोत्री, यमुनोत्री और श्री हेमकुंड साहिब जैसे पवित्र तीर्थस्थल करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र हैं।
ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि किसी भी विवाद या समस्या की स्थिति में कानून अपने हाथ में लेने के बजाय संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं, इसलिए सभी श्रद्धालु यात्रा को शांति, श्रद्धा और अनुशासन के साथ सफल बनाएं।

Watch CM Dhami Farming: मुख्यमंत्री धामी ने खेत में चलाया टिलर, जैविक खेती और किसान संस्कृति को दिया बढ़ावा

Hello Uttarakhand News

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like