डोडा, जम्मू-कश्मीर: जम्मू कश्मीर के डोडा जिले के ठठरी क्षेत्र में भारी बारिश के दौरान ऊपरी इलाकों में बादल फटने के बाद अचानक आई बाढ़ और मलबे के तेज बहाव ने व्यापक तबाही मचा दी। तेज़ बहाव के साथ आए पत्थरों और मलबे ने कई मकानों, दुकानों और वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे स्थानीय लोगों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ। (Massive Doda Thathri Cloudburst)
घटना के तुरंत बाद जिला प्रशासन, पुलिस, वन विभाग और राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंचे। प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है, जबकि जेसीबी मशीनों और अन्य उपकरणों की मदद से मलबा हटाने का कार्य लगातार जारी है। प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है।
Watch Kerala Wayanad Tunnel Landslide: भीषण भूस्खलन: केरल के वायनाड टनल प्रोजेक्ट साइट पर 1 की मौत, 7 घायल, 7 लापता
इस बीच, प्रेम नगर के पास भारी मात्रा में मलबा और चट्टानें सड़क पर आ जाने से डोडा किश्तवाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह बंद हो गया है। मार्ग अवरुद्ध होने से दोनों जिलों के बीच यातायात प्रभावित हुआ है। संबंधित विभाग सड़क से मलबा हटाकर जल्द से जल्द यातायात बहाल करने के प्रयास में जुटे हैं। (Massive Doda Thathri Cloudburst)
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना में कई मकान, दुकानें और वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। फिलहाल किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और लोगों से नदी-नालों तथा भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है।
Watch Hamirpur Sub Inspector Theft Allegation: दरोगा पर ₹20 हजार चोरी का आरोप, निलंबित; मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू
मौसम विभाग ने भी जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है। प्रशासन ने लोगों से मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करने, अनावश्यक यात्रा से बचने और केवल आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करने की सलाह दी है। (Massive Doda Thathri Cloudburst)