UPDATE Chamoli THDC Tunnel Accident: 2 लोग अब भी लापता, रेस्क्यू अभियान तेज; 8 की मौत

Please Share
Chamoli (Chamoli THDC Tunnel Accident): चमोली में THDC की निर्माणाधीन टनल में हुए हादसे के बाद लापता दो लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान रविवार को और तेज कर दिया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में जिला प्रशासन, NDRF, SDRF, ITBP, पुलिस और अन्य रेस्क्यू टीमें टनल के भीतर संभावित सभी स्थानों पर सघन खोजबीन कर रही हैं।
जिलाधिकारी गौरव कुमार रेस्क्यू अभियान की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं और मौके पर मौजूद सभी टीमों के साथ समन्वय कर आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं।
पंपों से निकाला जा रहा पानी, मलबा हटाने का काम जारी
टनल के भीतर पानी का स्तर कम करने के लिए लगातार पंप चलाकर पानी बाहर निकाला जा रहा है। इसका उद्देश्य रेस्क्यू टीमों के लिए टनल के प्रभावित हिस्सों तक पहुंच आसान बनाना है। इसके साथ ही मलबा हटाने और टनल के अंदर फंसी मशीनों व भारी अवरोधों को बाहर निकालने का काम भी प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।  (Chamoli THDC Tunnel Accident)
रेस्क्यू टीमें मलबे के बीच छोटी से छोटी जगह और उन सभी हिस्सों की बारीकी से जांच कर रही हैं, जहां लापता लोगों के होने की संभावना हो सकती है। अधिकारियों के अनुसार, सर्च ऑपरेशन के दौरान किसी भी संभावित स्थान को छोड़ा नहीं जा रहा है।

Watch Champawat Dangerous River Crossing Video: चंपावत में बच्चों का नदी पार करने का वीडियो वायरल, ₹13 लाख की पुलिया पर प्रशासन की सफाई

20 लोग बाहर निकाले गए, 8 की मौत
जिलाधिकारी गौरव कुमार के अनुसार, हादसे के बाद अब तक कुल 20 लोगों को टनल से बाहर निकाला गया है। इनमें 12 श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालकर जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है, जबकि 8 लोगों की मौत हो चुकी है।
वहीं, टनल में फंसे दो शेष लोगों की तलाश अभी जारी है। रेस्क्यू टीमें उपलब्ध आधुनिक उपकरणों और तकनीकी संसाधनों की मदद से अभियान को आगे बढ़ा रही हैं।
हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश
हादसे के कारणों और परिस्थितियों की विस्तृत जांच के लिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। (Chamoli THDC Tunnel Accident)
रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है और प्रशासन का फोकस टनल में लापता दोनों लोगों की तलाश पर है।

 

 

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like