Ranchi (Monkey Viral Video): झारखंड के रांची जिले के ओरमांझी ब्लॉक चौक स्थित एक वाइन शॉप में एक अनोखी घटना सामने आई। यहां एक बंदरिया अचानक शराब की दुकान के अंदर घुस गई। कुछ ही देर में वह दुकान में रखी शराब की बोतल के पास पहुंची और कथित तौर पर शराब पीने लगी।
बताया जा रहा है कि शराब पीने के बाद बंदरिया दुकान में रखे कार्टनों पर लेट गई और वहीं सोती हुई नजर आई। दुकान में मौजूद लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया।
रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची
घटना की सूचना मिलने के बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम ने बंदरिया को सुरक्षित दुकान से बाहर निकालने की कोशिश की। घटना के दौरान दुकान के आसपास लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। (Monkey Viral Video)
सोशल मीडिया पर चर्चा में वीडियो
इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा में है। वीडियो में बंदरिया को दुकान के अंदर और बाद में कार्टनों पर लेटे हुए देखा जा सकता है।
हालांकि, बंदरिया द्वारा शराब पीने की बात उपलब्ध वीडियो और सोशल मीडिया पर सामने आए दावों के आधार पर बताई जा रही है। वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की गई है। (Monkey Viral Video)
