राजस्थान में लग सकता है बीजेपी को बड़ा झटका

Please Share

राजस्थान: राजस्थान की अलवर और अजमेर लोकसभा तथा मांडलगढ़ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनावों के लिए मतों की गिनती जारी है। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरु हो गई थी। फिलहाल शुरुआती रुझानों में कांग्रेस दो सीटों से आगे चल रही है। रुझानों से अंदाजा लगाया जा रहा है कि भाजपा के लिए यह काफी बड़ा झटका है क्योंकि इन चुनाव के नतीजों का सीधा असर राज्य में 2018 में होने वाले विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव पर पड़ सकता है। गौरतलब है कि पिछले चुनाव में अलवर और अजमेर दोनों सीटों पर भाजपा का कब्जा था लेकिन इस बार ये दोनों उसके हाथ से खिसकती नजर आ रही हैं। तो वहीं पश्चिम बंगाल की उलुबेरिया लोकसभा और नवपाड़ा विधानसभा सीट पर 29 जनवरी को हुए उपचुनाव के लिए मतदान की गणना भी गुरुवार को हो रही है।

राजस्‍थान के अलवर में भाजपा के जसवंत सिंह यादव का मुकाबला कांग्रेस के करण सिंह यादव से है, जबकि अजमेर में कांग्रेस के रघु शर्मा को भाजपा के राम स्वरूप लांबा से चुनौती मिल रही है। मंडलगढ़ सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा के शक्ति सिंह हाडा और कांग्रेस के विवेक धाकड़ के बीच है। अजमेर में कांग्रेस के रघु शर्मा को शुरुआती दौर में बढ़त मिलती दिख रही है। वह 21000 से अधिक  वोटों से आगे हैं।  अलवर में करण सिंह यादव साढ़े 30 हजार  वोटों से आगे बताये जा रहे हैं। मंडलगढ़ में भी कांग्रेस को बढ़त बनाये हुए है । अब यहां से कांग्रेस के विवेक धाकड़ आगे चल रहे हैं। राज्य में 2018 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले यह उपचुनाव बहुत ही महत्वपूर्ण आंके जा रहे हैं।

वहीँ, दूसरी और पश्चिम बंगाल की  नोआपारा विधानसभा सीट पर टीएमसी के सुनील गुप्‍ता ने 63,018 वोट्स से जीत दर्ज की है, जबकि उलुबेरिया में तीसरे राउंड के बाद टीएमसी सबसे ज्यादा वोट पाकर सबसे आगे है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply