आमिर खान को 10 वर्ष की उम्र में ही चढ़ गया था प्यार का ‘पहला नशा’, देखे वीडियो

Please Share

मुंबई : 14 फरवरी को दुनियाभर में वैलेंटाइन्स डे का जश्न मनाया गया। इस खास दिन में बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने अपनी जिंदगी में प्यार के पहले नशे का खूब इजहार किया। आमिर ने अपनी फिल्म ‘जो जीता वही सिकंदर’ का गाना ‘पहला नशा’ इंटरनेट पर शेयर कर सभी को चौंका दिया।

आमिर ने फिल्मी करियर के दौरान रीना से पहले प्यार किया था और बाद में उनसे अलग हो गए थे और उनकी शादी किरण राव से हो गई थी जो अब भी उनकी पत्नी है। लेकिन सभी ऐसा ही सोचते है कि उनको सबसे पहले रीना से प्यार हुआ था। अगर आप भी यही मानते है तो आपको झटका लगने वाली है क्योंकि इस सुपरस्टार को सबसे पहले प्यार तभी हो गया था जब वो सिर्फ 10 साल के थे। जीं हां इस बात का खुलासा खुद आमिर खान ने सोशल मीडिया में एक वीडियो के जरिये किया। इस बात का खुलासा आमिर ने वेलेंटाइन डे के मौके पर किया और काफी इमोशनल भी हो गए थे। वीडियो में आमिर बता रहे हैं कि वह सिर्फ 10 साल के थे और वो टेनिस की कोचिंग क्लास लेते थे, उसी दौरान वहां वो लड़की भी आती थी जिससे आमिर को प्यार हो गया था। आमिर खान ने आगे बताते हुए कहा कि उनकी ये प्रेम कहानी शुरु होने से पहले ही खत्म हो गई थी क्योंकि वो लड़की कुछ दिनों के अंदर ही वो शहर छोड़कर चली गयी थी। मिस्टर खान का कहना है कि वह प्यार उनका पहला नशा था। उस दौरान आमिर प्यार में खूब उड़ रहे थे। 

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply