उत्तराखंड: अगले दो दिन तेज आंधी-बारिश के आसार

Please Share

देहरादून: प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में बुधवार को आंधी चल सकती है। ओले गिरने का भी अनुमान है। मौसम केंद्र के अनुसार ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। राजधानी दून में भी हल्की बारिश हो सकती है।

वहीँ मंगलवार को तेज धूप और लू ने लोगों का जमकर पसीना निकाला। मौसम केंद्र के अनुसार, आगामी तीन मई तक प्रदेश में सामान्य से कम तापमान रह सकता है। बारिश की भी संभावना है और बारिश के साथ ही तेज हवायें भी चल सकती है।