उत्तराखंड: अगले 48 घंटे बारिश, ओलावृष्टि और आंधी का अलर्ट

Please Share

देहरादून: मौसम विभाग ने रविवार को प्रदेश में हल्की बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी दी है। राजधानी में भी कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। इससे गर्मी से राहत मिलेगी।

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेशभर में 19 और 20 मई को 48 घंटे तक बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी है। हालांकि बेहद चिंताजनक मामला नहीं है लेकिन इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के बीच कई जगहों पर 70 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी भी आ सकती है।