देहरादून: अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को रौंदा, मौत

Please Share

देहरादून: थाना प्रेमनगर के अंतर्गत बीती रात्रि दून ग्लोबल स्कूल झाझरा के पास सड़क किनारे एक व्यक्ति पड़ा मिला। इस सूचना पर चौकी प्रभारी झाझरा थाना प्रेमनगर से मोबाइल वाहन मय फ़ोर्स के मौके पर पहुंचे तो दून ग्लोबल स्कूल से लगभग 200 मीटर आगे सेलाकुई की तरफ एक व्यक्ति सड़क किनारे मृत अवस्था मे पड़ा था, जो किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आया था। मृतक का चेहरा पहचान में नही आ रहा था,  जिस पर मृतक की जेब से एक पर्स बरामद हुआ और ड्राइविंग लाइसेंस से नाम महेश कड़वाल पुत्र मथुरादत्त कड़वाल निवासी झाझरा पता चला।

मौके पर ग्राम प्रधान झाझरा को बुलाया गया किन्तु उनके द्वारा भी मृतक की पहचान नही की गई तो शव को पहचान हेतु दून चिकित्सालय मोर्चरी भिजवाया गया तथा सुबह आस-पास के लोगों से जानकारी की गई तो मृतक की पहचान महेश कड़वाल उपरोक्त के रूप मे हुई,  जो झाझरा साईं विहार में रहता था और सेलाकुई में प्राइवेट नौकरी करता था तथा मूल रूप से रानीखेत अल्मोड़ा का रहने वाला था।

परिजनों को सूचित कर पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। मौके पर मृतक के पास से एक सोने की चैन, अंगूठी और हाथ पर चांदी का ब्रेसलेट, बरामद हुआ जो परिजनों के सुपुर्द किया गया। जानकारी की गई तो ज्ञात हुआ कि मृतक उपरोक्त शराब पीने का आदि था, जो शायद शराब के नशे में सड़क किनारे गिरने से अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। घटना की जांच जारी है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like