उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, तीन लोगों की मौत

Please Share

उत्तरकाशी: उत्तरकाशी के भटवाड़ी में देर रात बोलेरो वाहन दुर्घटनागस्त हो गया। हादसे में तीन की मौत हो गई है और छह यात्रियों के घायल होने की खबर है। वहीँ एक और स्थानीय राहत बचाव कार्य करते वक्त घायल हुआ।

जानकारी के अनुसार गुरुवार रात करीब 10 बजे भटवाड़ी के द्वारी-पाही मोटर मार्ग पर शादी से लौट रही बोलेरो वाहन संख्या यूके 10 टीए 0403 अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गयी। वाहन में 9 लोग सवार थे। वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना की सूचना मिलने पर एसडीआरएफ और पुलिस टीम ने रात में ही राहत-बचाव कार्य शुरू किया। राहत बचाव कार्य करते वक्त एक स्थानीय फिसल गया और घायल हो गया। घायलों को 108 के जरिए अस्पताल लाया गया हैं।

दो लोगों को गंभीर और अन्य सात घायलों को प्राथामिक स्वास्थ्य केंद्र भटवाड़ी पहुंचाया गया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like