अयोध्या में गरजे हिंदूवादी नेता प्रवीण तोगड़िया, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता

Please Share

लखनऊ: अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद (एएचपी) के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदूवादी नेता प्रवीण तोगड़ियों ने आज अयोध्या में अपनी ताकत दिखाई। राम मंदिर निर्माण के लिए राजनीतिक सरगर्मी बढ़ने के साथ ही तोगड़िया ने सालों से परसे सन्नाटे को तोड़ने का काम किया है। तोगड़िया और कार्यकर्ताओं ने रामकोट परिक्रमा करने की कोशिश की जिसे पुलिस ने रोक दिया। परिक्रमा से रोके जाने से नाराज एएचपी कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हो गई। मामले को बढ़ता देख पुलिस ने टकराव की आशंका को देखते हुए इलाके में धारा 144 लागू करा दिया।

प्रवीण तोगड़िया पिछले तीन दिनों से अपने दो से तीन हजार समर्थकों के साथ अयोध्या में डेरा डाले हैं। शिवसेना नेता संजय राऊत भी आज अयोध्या पहुंचने वाले हैं। राऊत शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे की प्रस्तावित अयोध्या यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने यहां पहुंचने वाले हैं। संजय राऊत तोगड़िया से मुलाकात भी कर सकते हैं।

सुप्रीम कोर्ट राम मंदिर मामले की सुनवाई 29 अक्टूबर से शुरू करने वाला है। इस बीच अयोध्या में राजनीतिक एवं हिंदू संगठन सक्रिय होकर राम मंदिर निर्माण के लिए माहौल बना रहे हैं। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के पूर्व नेता प्रवीड़ तोगड़िया ने कुछ दिनों पहले कहा था कि वह अयोध्या आएंगे और अपने राजनीतिक दल की घोषणा करेंगे। समझा जाता है कि तोगड़िया नवंबर के अंत तक अपनी पार्टी की घोषणा करेंगे।

पिछले कुछ समय से राम मंदिर निर्माण के लिए अयोध्या में हिंदूवादी संगठनों की गतिविधियां तेज हो गई हैं। गत दिनों हिंदू समाज पार्टी ने भी विवादित स्थल का दौरा किया है। हिंदूवादी संगठन और राजनीतिक दल राम मंदिर निर्माण में अपनी सहभागिता का दावा करने से नहीं चूक रहे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like