बाबा रामदेव पर आरोप लगाने वाली महिला के खिलाफ होगा मुकदमा दर्ज

Please Share

हरिद्वार: पिछले दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो में एक महिला ने बाबा रामदेव पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। बाबा रामदेव पर लगे आरोपों को लेकर कोर्ट के आदेश के बाद महिला के खिलाफ केस दर्ज होगा।

हरिद्वार के एडवोकेट अरुण भदोरिया ने बताया कि उन्होंने योग गुरु बाबा रामदेव के खिलाफ बयानबाजी करने वाली मीरा नाम की महिला के खिलाफ अपर जिला जज एसडी शुक्ला की कोर्ट मे प्रार्थना पत्र देकर मामला दर्ज करने की मांग की थी, जिस पर फैसला सुनाते हुऐ जज ने संबधित धाराओं मे मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिये। 28 जून को इस मामले में बयान दर्ज किये जायेंगे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like