बागेश्वर: जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए यह महत्वपूर्ण निर्देश

Please Share

बागेश्वर: बागेश्वर कोरोना वायरस संक्रमण कोविड़-19 के कारण हुए लॉकडाउन के दृष्टिगत जनपद में किसानों, पशुपालकों तथा असंगठित क्षेत्र में कार्य कर रहें श्रमिकों एवं गरीब व्यक्तियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो, इसके लिए जिलाधिकारी रंजना राजगुरू ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दियें।

देहरादून ज़िले में इन कॉलोनियों को किया गया सील, लोगों के आवागमन पर प्रतिबन्धित

बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्य कृषि अधिकारी को निर्देश दियें कि वर्तमान समय में गेहूं की फसल की कटाई हो रही है, इसके दृष्टिगत किसानों द्वारा गेहूं की फसल काटते समय खेतों में अधिक भीड-भाड न हों इसके लिए सभी किसानों को सामाजिक दूरी बनायें रखने के लिए प्रेरित किया जाय, तथा खेतों में कटाई के समय मॉस्क एवं सेनिटाइज़र का भी उपयोंग करने के लिए सभी किसानों को जागरूक करने के निर्देश दियें। उन्होंने यह भी निर्देश दियें कि किसानों द्वारा अपने खेतों में झुंड के रूप में कटाई  न की जाय, इसके लिए यह जरूरी हैं कि खेतों में कटाई  का कार्य अलग-अलग दिनों में करने के लिए प्रेरित करें।

कोरोना वायरस स्वास्थ्य बुलेटिन (COVID-19) 07/04/2020, देखें आज की रिपोर्ट

उन्होंने यह भी निर्देश दियें है कि किसी भी दशा में इस कार्य के लिए बाहरी क्षेत्र के किसी भी मजदूर को न लगाया जाय। इसके लिए गांव के लोंगो द्वार ही अपनी फसल काटने का कार्य किया जाय। बैठक में जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दियें कि दूरदराज के क्षेत्रों में खाद्यान्न की किसी प्रकार की कोई कमी न हो, इसके लिए स्थानीय स्तर पर दुकानदारों को खाद्यान्न आपूर्ति कराने के लिए आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें ताकि दूरस्थ क्षेत्रों में खाद्यान्न की कोई परेशानी न हो।

डीजीपी के कड़े सन्देश पर 180 तबलीगी लोग आए सामने, सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने पर 44 गिरफ्तार-डीजी लॉ एंड ऑर्डर अशोक कुमार

जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चकित्साधिकारी को भी निर्देश दियें कि जनपद में पशु पालको के लिए पशुचारा की उचित व्यवस्था हो तथा दूरस्थ क्षेंत्रों में भी यह व्यवस्था बनी रहें। इस बात पर विशेष ध्यान दिया जाय। जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम एवं नियत्रण के लिए प्रचार-प्रसाार हेतु ग्राम स्तर पर गठित टीमों सहित संबंधित ग्राम प्रधानों द्वारा बेहतर ढंग से कार्य किया जा रहा हैं। इसी का प्रतिफल हैं कि वर्तमान समय तक 2488 लोंगो ने अपने 14 दिन का होम कोरोनटाइन का समय पूर्ण कर लिया हैं, जो कि जनपद के लियें खुशी की बात हैं।

मुख्यमंत्री उत्तराखंड त्रिवेंद्र सिंह रावत से इस वीडियो के माध्यम से निवेदन कर रहा हूँ: हरीश रावत

उन्होंने कहा कि हमें और अधिक संवेदनशीलता के साथ कार्य करना हैं इसके लिए यह जरूरी हैं कि जिन लोंगो द्वारा अपने होम कोरोनटाइन का समय पूर्ण कर लिया गया हैं। उन पर भी निगरानी रखने की आवश्यकता हैं तथा उन्हें घर पर ही रहने के लिए कहा जाय। इसके लिए उन्होंने अपर जिलाधिकारी को संबंधित टीमों व ग्राम प्रधानों को इसी सजगता व समन्वय के साथ आगे भी कार्य करने के लिए पत्र प्रेषित करने को कहा।

अन्य देशों की तुलना में हम कोरोना महामारी से बचाव में काफी हद तक सफल होते प्रतीत हो रहे हैं-सतपाल महाराज

बैठक में अपरजिलाधिकारी राहुल कुमार गोयल, जिला विकास अधिकारी के0एन0तिवारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 उदय शंकर, मुख्य कृषि अधिकारी वी0पी0मौर्या, वरिष्ठ कोषाधिकारी पूरन चन्द्र उप्रेती, जिला पूर्ति अधिकारी अरूण कुमार वर्मा, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल आदि मौजूद रहें।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply