बागेश्वर (कपकोट): नदी में नहाने गये दो मासूम बहे, एक की मौत एक लापता, कपकोट हाइडिल गेट के पास नहाते समय हुए यह हादसा

Please Share
बागेश्वर: दुःख़द; बागेश्वर कपकोट नदी में नहाते वक्त दो मासूम बच्चों की मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस व बचाव दल मौके पर पंहुचा तथा उनके द्वारा नदी में काफी खोजबीन करने के बाद एक बच्चा मृत पाया गया। दूसरे की खोजबीन जारी है। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे सगे भाई है। पिता प्रकाश राम ने बताया कि बड़े लड़के का नाम मोहित कुमार, उम्र 10 वर्ष है और दूसरे बच्चे का नाम सुमित कुमार, उम्र 06 बर्ष है। प्रकाश राम ने अपना घर पावर हाउस के पास ही बनाया हुआ था। दोपहर में बच्चे नहाने के लिए नदी में जा पंहुचे, जहाँ यह बडा हादशा हो गया। करीब 11 बजे मोहित का शव बरामद किया गया लेकिन सुमित का देर शाम तक कोई पता नहीं चल पाया। 

बागेश्वर (कपकोट): नदी में नहाने गये दो मासूम बहे, एक की मौत एक लापता, कपकोट हाइडिल गेट के पास नहाते समय हुए यह हादसा 2 Hindi News Bharat »

यह भी पढ़ें: Pithoragarh: डीडीहाट पुलिस ने अवैध चीड़ की लकड़ी के साथ 1 अभियुक्त को किया वन विभाग के सुपुर्द

मूल रूप से किलपारा निवासी प्रकाश राम कपकोट के भयूं हाइडिल गेट के समीप रहते हैं। रविवार को प्रकाश राम की मां की तबीयत खराब हो गई थी जिसके बाद प्रकाश और उनके पिता गंगा राम उन्हें लेकर जिला अस्पताल गए थे, जबकि प्रकाश राम की पत्नी घास लेने जंगल गई थी। घर पर दोनों बच्चे अकेले थे। 
जानकारी के अनुसार वह नहाने लगे और नदी का जलस्तर अधिक होने के कारण बह गए। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस, राजस्व पुलिस, फायर, एसडीआरएफ, आपदा प्रबंधन की टीम ने रेस्क्यू चलाया। घटना रविवार लगभग साढ़े 12 बजे की है और एनडीआरएफ की टीम रेस्क्यू में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand: प्रदेश में शुरू की जायेगी मुख्यमंत्री नारी सशक्तिकरण योजना, योजना से महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने में मिलेगी मदद-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like