बलात्कार का आरोपी पुलिस ने किया गिरफ्तार, दून में था मुकदमा दर्ज

Please Share

उत्तराखंड: चौकी नालापानी थाना डालनवाला देहरादून में वादिनी की तहरीर के आधार पर बनवीर सिंह के विरुद्ध अ0सं0 शुन्य धारा 376 का अभियोग पंजीकृत किया गया था।
प्रकरण थाना मोरी जनपद उत्तरकाशी से सम्बन्धित होने के कारण थाना मोरी जनपद उत्तरकाशी को स्थानान्तरित की गई।जो थाना मोरी पर मु0अ0सं0 15/19 धारा 376 भादवि बनाम बनवीर पंजीकृत हुआ।
पंकज भट्ट,पुलिस अधीक्षक,उत्तरकाशी द्वारा अभियोग निस्तारण व अभियुक्त की त्वरित गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश देते हुये उक्त अभियोग की विवेचना उ0नि0 मनीषा नेगी चौकी प्रभारी बाजार थाना कोतवाली उत्तरकाशी के सुपुर्द की गई। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु उ0नि0 मनीषा नेगी के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठित की गई। जिस पर नामजद अभियुक्त बनवीर सिंह रावत पुत्र श्री बाबू राम सिंह निवासी ग्राम व पोस्ट जखोल तहसील मोरी थाना मोरी जनपद उत्तरकाशी उम्र करीब 25 वर्ष को स्थान पोखू देवता मन्दिर से लगभग 100 मीटर आगे डुण्डा की तरफ से कल सायं को गिरफ्तार किया गया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like