जम्मू कश्मीर: बारामूला में सेना से मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर

Please Share

जम्मू कश्मीर: बारामूला जिले के सोपोर में शनिवार को सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया है। माना जा रहा है कि दूसरा आतंकवादी वाटरग्राम एरिया में फंसा हुआ है। सेना ने इस क्षेत्र को अलग कर दिया है और सर्च ऑपरेशन जारी है।

सूत्रों के मुताबिक शनिवार तड़के सेना के जवान सोपोर के वाटरगाम में गश्त कर रहे थे, तभी छिपे हुए आतंकवादियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सेना के जवानों ने एक आतंकी को मार गिराया। अभी तक आतंकी की पहचान नहीं हो पाई। इसके पास से एक पिस्तौल और तीन हथगोले बरामद हुए।

बता दें कि इससे पहले 13 अप्रैल को शोपियां में सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया था। गहंड इलाके में मुठभेड़ के बाद सेना को यह सफलता मिली थी। इसी तरह से 6 अप्रैल को शोपियां के ही इमाम साहब इलाके में सेना ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया था।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like