बर्फबारी से रुद्रप्रयाग में बढ़ी ठण्ड, केदारनाथ आपदा पुनर्निर्माण कार्य प्रभावित

Please Share

रूद्रप्रयाग: मौसम में आये बदलाव से रुद्रप्रयाग जिले में ठण्ड बढ़ गयी हैं। पिछले दो दिनों से आसमान में बादल छाये हुए हैं और उंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फवारी चल रही है। बीते दिवस केदारनाथ में हल्की बर्फबारी हुई जिसके चलते धाम में करीब दो इंच बर्फ जम गई है। बर्फवारी के चलते केदारनाथ में आपदा पुनर्निर्माण कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं और सीमेंट से होने वाले कार्य नहीं हो पा रहे हैं।

साल 2013 के बाद से शीतकाल में भी केदारनाथ में मानवीय हलचलें जारी रहती हैं और आपदा पुर्ननिर्माण कार्य लगातार जारी हैं। शीत काल में छह महीनों तक यहां लगातार बर्फवारी रहती है जिससे निर्माण कार्यों में भी दिक्कतें आती है। इस वर्ष धाम में पीएम मोदी के महत्वपूर्ण प्रोजेक्टों में से मंदाकिनी नदी तट सुरक्षा दीवार व केदारनाथ सेन्ट्ल ऐक्सिस का कार्य पूर्ण हो चुका है साथ ही अगले वर्ष यात्रा शुरु होने तक धाम में सरस्वती नदी तट पर सुरक्षा दीवार, तीर्थ पुरोहितों के पांच नये आवास व अण्डरग्राउण्ड शकराचार्य समाधि स्थल का निर्माण कार्य हो जायेगा। धाम में कड़ाके की ठण्ड पडने की वजह से मजदूरों की संख्या भी कम हो गयी है जिससे पुर्ननिमार्ण कार्यों में भी कमी आ गयी है। प्रशासन का दावा है कि शीघ्र ही धाम में मजदूरों की संख्या बढाई जायेगी और अगले वर्ष कपाट खुलने से पहले कई कार्यों को पूर्ण कर लिया जायेगा।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like