बड़ी खबर: CBSE की 10वीं की परीक्षा रद्द, 12वीं की परीक्षा का 1 जून को आएगा शेड्यूल

Please Share
नई दिल्ली: देश में कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने आज CBSE की 10वीं की परीक्षा को रद्द करने का फैसला किया है। शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। साथ ही उन्होने यह भी लिखा है कि 12वीं कक्षा की परीक्षा को भी भी 30 मई तक स्थगित किया गया है जिसका नया शेड्यूल 1 जून को जारी हो सकता है। 
आप को बतादें कि CBSE बोर्ड एग्जाम को देशभर से कैंसिल किए जाने की मांग उठ रही थी और जिसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के शिक्षामंत्रियों के साथ बैठक की थी। जो अभी थोड़ी देर पहले ही समाप्त हुई है।
शिक्षा मंत्री ने यह भी बताया कि 10वीं की परीक्षा का परिणाम इंटरनल असेस्मेंट के आधार पर निकाला जाएगा। जबकि 12वीं की परीक्षा का फैसला पहली जून को लिया जाएगा। जो छात्र अपने स्कोर से संतुष्ट नही होंगे, वे कोविड ठीक होने के बाद परीक्षा में फिर से बैठ सकते हैं।
देशभर में कोरोना के मामलों तेजी से बढ़ोतरी हुई है और कई नेताओं ने केंद्र सरकार से मांग की थी कि फिलहाल CBSE की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित किए जाए। कुछ राज्यों ने पहले ही अपने यहां की परीक्षा को स्थगित कर दिया है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like