बिजली के पोल से टकराई सगे भाइयों की बाईक, एक की मौत एक घायल

Please Share

देहरादून: प्रेमनगर थाना क्षेत्र के अंतरगत नंदा की चैकी से आगे सुभारती से ग्राम फुल सनी जाने वाली रोड पर एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मोटर साइकल पर दो युवा सवार थे, जो सगे भाई हैं। दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरस गंभरी रूप से घायल है।घटना देर रात की है।

प्रेमनगर पुलिस मौके पर पहुंचने के बाद घायलों को 108 के जरिये प्रेम नगर अस्पताल पहुंचाया गया, दुर्घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें प्रेमनगर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दून अस्पताल के लिए रेफर किया गया। यहां उपचार के दौरान देर रात एक भाई सत्यम पुत्र कमल सिंह निवासी मसंदा वाला गढ़ी कैंट की मौत हो गई। जबकि दूसरे भाई शुभम का ईलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार दुर्घटना मोटरसाइकिल के अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पोल से टकराने के कारण हुई। जिसमें मोटरसाइकिल सवार युवक सड़क किनारे बने पिलर से टकरा गये। उनके सिर पर चोटे आयी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like