बस ने स्कूटी को पीछे से मारी टक्कर, माँ-बेटी की मौत

Please Share

देहरादून: रविवार को एक बस ने स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी, जिसमे स्कूटी सवार दो लोगों की मौत हो गई।

मामले के अनुसार, थाना पटेलनगर को सूचना मिली कि शाम साढ़े छ: बजे के लगभग तेलपुर चौक पर विकासनगर रूट वाली बस यूके 07पीए-0998 द्वारा वाहन संख्या यूके07 बीपी 1938 एक्टिवा को टक्कर मार दी गई है। जिसमें भावना पत्नी सुरेश कुमार निवासी सिंहनीवाला थाना सहसपुर, उम्र 37 वर्ष व गरिमा पुत्री सुरेश कुमार निवासी सिंहनीवाला थाना सहसपुर, उम्र 18 वर्ष सवार थी, जिसे बस चालक द्वारा पीछे से टक्कर मारकर मार दी। सूचना पर तुरंत मौके पर प्रभारी निरीक्षक पटेल नगर एवं चौकी प्रभारी आईएसबीटी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तथा दोनों घायलों को उपचार हेतु महंत इंद्रेश अस्पताल ले जाया गया,  जहां पर डॉक्टरों द्वारा दोनों को मृत घोषित कर किया गया। बस को पुलिस ने कब्जे में लिया, बस चालक मौके से फरार हो गया। चालक की तलाश हेतू टीमें गठित की गई हैं। मामले में मृतकों के परिजनों को सूचित कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like