उत्तराखंड: कैबिनेट बैठक में इन 12 प्रस्तावों पर लगी मुहर, मिलेंगे ये फायदे

Please Share

देहरादून: सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में 13 बिंदु सामने आये थे जिसमें से 12 बिन्दुओं पर आज मुहर लगी है। जबकि एक बिंदु पर सब कमेटी बनी।  सरकार ने आज की कैबिनेट में  कई अहम  फैसले लिये हैं।

इन प्रस्तावों पर लगी मुहर-

  • राज्यपाल के अभिभाषण पर भी लगी मुहर
  • जलनिगम और संस्थान के एकिकरण के लिए बनी कैबिनेट की सब कमेटी
  • नर्सो की सीधी भर्ती के 1091 पदों भरने को मंजूरी
  • उत्तराखंड चिकित्सा विभाग में ऑक्यूपेशनल थैरपी के लिए नियमावली बनी
  • राज्य योजना आयोग में बढ़ाये गए पद
  • 130 पद हुए स्वीकृत,पहले 101 पद थे स्वीकृत
  • उत्तराखंड राज्य नदीय तटीय विकास प्राधिकरण को किया गया समाप्त
  • परिवहन विभाग के ढांचे में 116 और पदों को मिली मंजूरी
  • नगर निगम हरिद्वार के 3522 गज लेहू पटेल की भूमि को किया गया आवसीय
  • गैरसैण विकास परिषद के अध्यक्ष अब विधानसभा अध्यक्ष की जगह आवास विकास मंत्री होंगे अध्यक्ष
  • ब्रिडकूल में 2 पदों पर प्रतिनियुक्ति पर आए 2 लोगो को मर्ज करने का फैसला
  • आबकारी नीति को मिली मंजूरी
  • लाटरी के माध्यम से आवंटित होने शारब की दुकानें
  •  उत्तराखंड में शारब के दाम होंगे कम
  • यूपी के बराबर या यूपी से कम दामों पर उत्तराखंड में मिलेगी शराब
  • बार का लाइसेंस डीएम दे सकेंगे,3 साल के लिए बार का मिलेगा लाइसेंस

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like