कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे से मिलने पहुंचे राज्यपाल, सांसद, केंद्रीय मंत्री समेत अन्य विधायक

Please Share

उधमसिंह नगर: उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे के छोटे बेटे अंकुर पांडे के आकस्मिक निधन से प्रदेश भर में शोक की लहर है। वहीं आज कैबिनेट मंत्री के आवास गदरपुर संतोष नगर में उनके पुत्र अंकुर पाण्डे के आकस्मिक मौत पर शौक संवेदना व्यक्त करने कई नेता पहुंचे। जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व नैनीताल लोकसभा के सांसद अजय भट्ट, केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, राज्यपाल बेबी रानी मौर्य समेत कई विधायक उनके घर पहुंचे।

बता दें कि कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे के छोटे बेटे अंकुर का निधन 25 मई को हुआ। जब अंकुर अपने दोस्तों के साथ गोरखपुर शादी में जा रहे थे तभी बरेली में उनकी कार की जोरदार टक्कर सामने से आ रहे ट्रक से हुई। इस हादसे में उनकी कार के परखच्चे उड़ गए और साथ ही अंकुर समेत उनके दो दोस्त यानी की तीनों गंभीर घायल हो गए, जिन्हे इलाज के लिए नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया जहां अंकुर को ड़ॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं इसके बाद इलाज के दौरान उनके दोनों दोस्त गिरी और रिंकू की भी मौत हो गई।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like