चमोली में फिर बरपा बारिश का कहर, बादल फटने से पांच लोग दबे

Please Share

चमोली: चमोली जिले में भारी बारिश से तबाही थमने का नाम नहीं ले रही है। गुरुवार रात चमोली जिले के चीन सीमा से लगे क्षेत्र में बादल फट गया। जोशीमठ से करीब 50 किमी दूर भापकुंड में बादल फटने के बाद भयावह मंजर देखने को मिला। सुदूरवर्ती इलाका होने के कारण राहत-बचाव टीम देरी से पहुंची।

इस भयावह मंजर के दौरान मलबे की चपेट में पांच मजदूर आ गए। सभी मजबूर सीमा सड़क संगठन में कार्य करते थे। फिलहाल एसडीआरएफ, पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर लापता लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like