चांदनी की विदाई के लम्हें हमेशा रुलाते रहेंगे

Please Share

मुंबई: सुपरस्टार श्रीदेवी का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया है। मुंबई के विले पार्ले सेवा समाज शवदाह गृह में उनका दाह-संस्कार किया गया। उनके पति बोनी कपूर और दोनों बेटियों ने उन्हें मुखाग्नि दी। पूरा देश भारी दिल और नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है। दुबई में एक पारिवारिक शादी समारोह में शामिल होने गईं 54 वर्षीय श्रीदेवी का देहांत 24 फरवरी को हुआ था।
श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में कई जानी-मानी हस्तियां सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब पहुंचीं। सलमान खान, शाहरुख, ऐश्वर्या राय और विद्या बालन सहित कई स्टार्स श्रीदेवी को देख फूट-फूट कर रो पड़े। सफेद फूलों से सजे ट्रक में पार्थिव शरीर को रखा गया था।

चांदनी की विदाई के लम्हें हमेशा रुलाते रहेंगे 2 Hindi News Bharat »चार बजे शुरू हुई अंतिम यात्रा
उससे पहले बुधवार सुबह अंतिम दर्शन के लिए श्रीदेवी का पार्थिव शरीर मुंबई में सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब लाया गया था। वहां श्रीदेवी की अंतिम यात्रा शुरू हुई और शाम करीब 4 बजे क्लब से चलकर एस.वी. रोड स्थित विले पार्ले वेस्ट सेवा समाज श्मशान घाट पर पहुंची। विर्ले पार्ले सेवा समाज श्मशान घाट पर श्रीदेवी के शव को सफेद फूलों से सजे ट्रक में लाया गया। इस दौरान उनके बोनी कपूर, अनिल कपूर, अर्जुन कपूर, जाह्नवी कपूर, खुशी इसी ट्रक में ही थे।

दुर्घटनावश डूबने से मौत
गौरतलब है कि दुबई के जुमेरा एमिरेट्स टॉवर्स होटल में डिनर से पहले बाथरूम गईं श्रीदेवी चक्कर आने के बाद बेहोश होकर पानी भरे बाथटब में गिर गई थीं। देर तक डूबे रहने से उनकी सांस थम गई थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उनकी मौत की यही वजह बताई गई है। उनकी मौत की जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद मामले को बंद कर दिया गया। दुबई के अभियोजक कार्यालय ने अभिनेत्री का पार्थिव शरीर 72 घंटे बाद उनके परिवार को सौंपा।

लंबे इंतजार के बाद श्रीदेवी का पार्थिव शरीर मंगलवार रात 10 बजे के करीब एक निजी विमान से मुंबई लाया गया था। उनके नधिन के करीब 73 घंटे बाद उनका शव देश पहुंचा था। बोनी कपूर समेत परिवार के 9 सदस्य उनके पार्थवि शरीर के साथ लौटे थे। उनके देवर और फिल्म अभिनेता अनिल कपूर भी मुंबई हवाईअड्डे पर पहुंचे थे। हवाईअड्डे पर हजारों प्रशंसकों के बीच मुकेश अंबानी भी मौजूद थे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply