सीएम ने की मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा, जारी किए कई दिशा-निर्देश…

Please Share

देहरादून: मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सोमवार को सचिवालय से वीडिया कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से जनपद अल्मोड़ा एवं बागेश्वर विधानसभा क्षेत्रों के लिए मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान बैठक में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, हरक सिंह रावत, मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह सहित शासन के वरिष्ठ अधिकारी व जिला मुख्यालय पर जिलाधिकारी सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। समीक्षा बैठक में अल्मोड़ा संस्कृति विभाग ने मुख्यमंत्री को जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की घोषणा के अनुसार ऐपण कला को प्रोत्साहन देने हेतु राज्य के सभी 13 जिलों के एक-एक विकास खण्ड में 2-2 लाख रूपये की धनराशि दी जा रही है। अभी तक राज्य के 7 जिलों में धनराशि जारी की जा चुकी है। शेष 6 जिलों को इसके लिए अगस्त के पहले सप्ताह में धनराशि जारी कर दी जाएगी। बैठक में जानकारी दी गई कि पर्यटन स्थल कसारदेवी के लिए नया विद्युत फीडर लगाने हेतु स्वीकृति जारी हो चुकी है तथा कार्य आवंटन भी हो चुका है।

सीएम ने की मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा, जारी किए कई दिशा-निर्देश... 2 Hindi News Bharat »

वहीं बैठक में जानकारी दी गई कि सोमेश्वर में ताकुला में 33/11 के.वी. उपसंस्थान के निर्माण, राजकीय जूनियर हाईस्कूल भेटूली के पुर्ननिर्माण हेतु कार्यवाही गतिमान है। दौलाघाट ग्राम समूह पेयजल योजना हेतुू शासन द्वारा 88.10 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत कर दी गई है। सोमेश्वर में नैनी जाना गिनाई मोटर मार्ग के डामरीकरण व सुधारीकरण हेतु टैन्डर कर दिए गए है तथा 341.94 लाख रूपये स्वीकृत कर दिए गए हैं। समीक्षा बैठक में  मुख्यमंत्री ने कपकोट जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि कपकोट में सरयू नदी के उदगम स्थल सरमूल सौधारा के विकास हेतु ठोस कार्य योजना पर कार्य किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरयू नदी के संरक्षण एवं अविरल धारा को बनाए रखने के लिए व्यापक जनभागीदारी से वृक्षारोपण, जल सरंक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाए।

कपकोट विधाससभा क्षेत्र के सम्बन्ध में जानकारी दी गई कि उरेडा से यूपीसीएल को हस्तांतरित गांवों के तहत कपकोट में 20 गावों में से 12 गांव में यूपीसीएल द्वारा विद्युत लाईनों व संयत्रों का पुर्नगठन कर दिया गया है। शेष 6 गांव में अभी उरेडा द्वारा विद्युत सप्लाई की जा रही है। शेष कार्य आगामी अक्टूबर तक पूरा कर लिया जाएगा। इ

सके अलावा बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के सम्बन्ध में जानकारी दी गई कि बागनाथ मन्दिर में धर्मशाला निर्माण एवं बैजनाथ मन्दिर गरूड़ में संग्रहालय के निर्माण भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण से अनुमति के साथ डीपीआर की प्रक्रिया गतिमान है। बागेश्वर जिला अस्पताल में लैपरोस्कोपिक सर्जन की व्यवस्था के सम्बन्ध में शीघ्र ही उक्त अस्पताल में तैनात सर्जनों को ही लैपरोस्कोपिक सर्जरी का प्रशिक्षण हेतु भेजा जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सभी अधूरे निर्माणाधीन कार्यों को प्राथमिकता से पूरा किया जाय। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि बागेश्वर नगर समेत सभी पर्वतीय नगरों में कूड़ा निस्तारित करने वाली आधुनिक ‘‘किल वेस्ट’’ मशीन   स्थापित करने की कार्ययोजना पर गम्भीरता से कार्य किया जाय।

वहीं द्वाराहाट विधानसभा क्षेत्र के बारे में जानकारी दी गई कि क्षेत्र में छाना भेंट मिनी स्टेडियम व बिन्ता में मिनी स्टेडियम के निर्माण हेतु भूमि उपलब्ध हो गई है। इस सम्बन्ध में अनुमोदन आदेश एक महीने में जारी  हो जाएगा। मनसा देवी मन्दिर के सौन्दर्यीकरण पर कार्यवाही गतिमान है। कामा गांव में स्थित गगास नदी पर 42 मी. स्पान स्टील गर्डर पैदल सेतु की पुनस्र्थापना एवं सुरक्षात्मक कार्यो को शासन से स्वीकृति मिल चुकी है और जून 2019 तक कार्य पूरा हो जाएगा।

बैठक में सल्ट क्षेत्र के विकास कार्यों के सम्बन्ध में जानकारी दी गई कि मरचूला में झील निर्माण हेतु डीपीआर नवम्बर तक बन जाएगी तथा 22.57 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत हो चुकी है। क्षेत्र में विभिन्न मोटर मार्गो के डामरीकरण व सुधारीकरण के कार्य प्रगति पर है। वहीं मुख्यमंत्री ने सल्ट समेत सभी विधासनसभा क्षेत्रों में बालिका विद्यालयों में शौचालय निर्माण को सर्वोच्च प्राथमिकता से करवाने के निर्देश दिए।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like