सीएम से मिले एवरेस्ट विजेता पूनम राणा और संदीप

Please Share

देहरादून: माउंट एवरेस्ट पर सफलतापूर्वक चढ़ाई करने वाली पर्वतारोही पूनम राणा और संदीप टोलिया ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में भेंट की।  दोनों पर्वतारोहियों ने गत 21 मई को भटवाड़ी उत्तरकाशी की 21 वर्षीय पूनम राणा और डुंडा उत्तरकाशी के संदीप टोलिया ने एवरेस्ट चोटी की सफलतापूर्वक चढ़ाई पूरी की थी।

मुख्यमंत्री ने पर्वतारोहियों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पूनम राणा व संदीप टोलिया की उपलब्धि से राज्य के युवा विशेषकर बालिकाएं साहसिक खेलों के प्रति प्रोत्साहित होंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों और हमारे युवाओं की स्वाभाविक संघर्षशील प्रवृत्ति के कारण राज्य के युवाओं को खेलों में सफलता की संभावनाएं अधिक हैं। मुख्यमंत्री ने राज्य के उभरते हुए खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग करने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि पूनम राणा ने विपरीत परिस्थितियों में यह सफलता हासिल की है। कहा कि इनसे औरों को भी सीख लेनी चाहिए।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like