देहरादून: कॉलेज में छात्र की सैनिकों पर अभद्र टिप्पणियां, भड़के लोग, छात्र निलंबित

Please Share

देहरादून: पुलवामा में आतंकी हमले में जवानो के शहीद होने के बाद से ही देशभर में गुस्से का माहौल है। इसके चलते जगह-जगह पाकिस्तान और आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाये जा रहे हैं।

वहीँ देहरादून के सुभारती कॉलेज के एक कश्मीरी छात्र द्वारा सोशल मीडिया में सैनिकों पर की गई अभद्र टिप्पणी के बाद आज विवाद गरमा गया। हालाँकि, विवाद बढ़ता देख छात्र ने अपनी पोस्ट हटा दी। साथ ही अब माफी वाली पोस्ट भी शेयर की है कि उससे गलती हुई है।

मामले में विवाद देख कॉलेज प्रशासन ने छात्र को निलंबित कर दिया है। छात्र द्वारा सैनिकों के खिलाफ की गई टिप्पणी के बाद देहरादून के छात्र नेताओं द्वारा वंदे मातरम और भारत माता की जय के साथ पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे से माहौल गरमाया हुआ है।

वहीं लोगों के गुस्से और जोरदार नारेबाजी के मद्देनजर पुलिस मुस्तैद हो गई है। साथ ही किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचने के लिए अलर्ट जारी किया गया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like